ONE Fight Night 22 में अब्दुलेव, मेन्शिकोव ने किए धमाकेदार नॉकआउट

Dmitry Menshikov Mouhcine Chafi ONE Fight Night 17 37 scaled

4 मई को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की यूएस प्राइमटाइम इवेंट के लिए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई।

ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova के मेन इवेंट मैच से पहले चार खेलों के 10 मुकाबले देखने को मिले, जहां सबमिशन, तीन राउंड के मुकाबले और हाइलाइट-रील नॉकआउट देखने को मिले।

ONE Fight Night 22 के मैचों का क्या नतीजा रहा, इस पर विस्तार से नजर डालते हैं।

अब्दुलेव ने अमीर को धूल चटाई

को-मेन इवेंट में दो अपराजित फाइटर्स अकबर “बाकल” अब्दुलेव और हलील “नो मर्सी” अमीर ने अहम फेदरवेट MMA मैच में एक दूसरे का सामना किया।

इन्हें अपनी घातक स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है और शुरुआती राउंड उन्होंने क्लिंच और ग्राउंड में बिताया। अब्दुलेव ने रेसलिंग की काबिलियत दिखाकर टॉप पोजिशन हासिल करते हुए टर्किश प्रतिद्वंदी पर ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं।

दूसरे राउंड में 2:52 मिनट पर किर्गिज़ स्टार ने एक परफेक्ट लेफ्ट हैंड जड़कर अमीर को ढेर कर दिया। ये 26 वर्षीय स्टार की ONE में लगातार तीसरी नॉकआउट जीत थी। इसी के दम पर उन्होंने तीसरा 50,000 यूएस डॉलर्स का बोनस जीता। अब उनका करियर रिकॉर्ड 11-0 और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट कायम है।

मेन्शिकोव ने सिंसामट को नॉकआउट किया

लाइटवेट मॉय थाई फाइट में दिमित्री मेन्शिकोव के घातक पंचों के आगे सिंसामट क्लिनमी की एक ना चली।

मेन्शिकोव ने शुरुआत से ही आगे बढ़कर अटैक करने की रणनीति बनाई और दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर पर वार किए। दूसरे राउंड में सिंसामट का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने अपना डिफेंस ओपन कर लिया।

मेन्शिकोव ने इसी बात का फायदा उठाकर लो बॉडी शॉट्स, एल्बोज़, सिर पर घुटने के वार किए, जिससे उनके थाई विरोधी रिंग की रस्सी के किनारे बैठे और उठ नहीं पाए।

तीसरे राउंड में 1:33 मिनट पर मेन्शिकोव ने जीत हासिल कर अपने रिकॉर्ड को 30-2 किया। ये उनकी लगातार तीसरी नॉकआउट जीत रही।

अबेवी ने तीन राउंड की फाइट में झांग को छकाया

Maurice Abevi Zhang Lipeng ONE Fight Night 22 5

स्विस स्टार मॉरिस अबेवी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की, जब उन्होंने 174-पाउंड कैचवेट MMA मैच में तीन राउंड तक “द वॉरियर” झांग लिपेंग के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया।

अबेवी शुरुआत में अपने चीनी विरोधी को कैनवास पर ले गए और ग्राउंड स्ट्राइक्स व सबमिशन लगाने का प्रयास किया। 24 वर्षीय स्टार को दूसरे राउंड में भी ऐसी ही सफलता मिली।

झांग ने चोक के प्रयास के दम पर कुछ दबाव बनाया, लेकिन अबेवी को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका करियर रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया है।

अकिमोटो को हराकर वेई ने किया हाई प्रोफाइल ONE डेब्यू

“डीमन ब्लेड” वेई रुई ने #1 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर और पूर्व डिविजनल किंग हिरोकी अकिमोटो को अपने पहले प्रमोशनल मैच में मात दी।

शुरुआत में K-1 वर्ल्ड चैंपियन को लय पाने में मुश्किल हो रही थी और अकिमोटो उन पर बॉडी किक्स और पंच से वार कर रहे थे।

चीनी सनसनी ने सांडा किक्स और पंचों के दम पर अकिमोटो की स्ट्राइक्स को रोका। फिर आखिर में तीनों जजों ने वेई के पक्ष में फैसला सुनाया।

32 वर्षीय स्ट्राइकर ने इस जीत के बाद अपने रिकॉर्ड को 70-3 कर लिया और उनकी जीतों का सिलसिला अब 21 हो गया है। शायद वो अब अकिमोटो को हटाकर अगले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बन गए हैं।

मैकलेरन ने हू के खिलाफ जीत हासिल की

चार रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन ने #5 रैंक के “वुल्फ वॉरियर” हू योंग को विभाजित निर्णय से हराने में सफलता पाई।

हू ने शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई विरोधी पर लेफ्ट हुक्स जड़े। दूसरे राउंड में उन्होंने चीनी स्टार को जैब मारे और कैनवास पर रखकर सफलता हासिल की।

तीनों राउंड उन्हें ही बढ़त रही और अंत में जीतने में कामयाब रहे। इससे उनके करियर की जीतों की संख्या 17 हो गई और उन्होंने अपनी रैंकिंग्स को बरकरार रखा है।

रंगरावी ने कड़े मुकाबले में बोगडन पर जीत पाई

इवेंट के पहले किकबॉक्सिंग मैच में लाइटवेट स्टार रंगरावी सिटसोंगपीनोंग ने एक कड़े मुकाबले में विभाजित निर्णय से बोगडन शुमारोव को हराया।

तीन राउंड के मुकाबले में “लेगाट्रॉन” अधिकतर समय बैकफुट पर ही रहे क्योंकि शुमारोव उन पर आगे बढ़कर वार किए जा रहे थे। इसके बावजूद रंगरावी ने किक्स, पंचों और स्टेप-इन नी से काउंटर अटैक किया और तीन में से दो जजों को अपने पक्ष में किया।

इस जीत के बाद 28 वर्षीय स्टार का प्रोफेशनल स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 157-47 हो गया है। ONE मॉय थाई बाउट्स में 4-1 के रिकॉर्ड के बाद ये किकबॉक्सिंग में उनकी पहली जीत रही।

सवाडा ने ग्रॉन्जोन पर प्रभावशाली जीत हासिल कर अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा

जापानी सनसनी चिहीरो सवाडा ने ग्राउंड-एंड पाउंड का शानदार इस्तेमाल करते हुए एटमवेट MMA मुकाबले में नोएल ग्रॉन्जोन को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

सवाडा ने तीनों राउंड की शुरुआत में टेकडाउन किया और वहां से लगातार दबाव बनाना जारी रखा। उन्होंने पूरे 15 मिनट तक फ्रेंच-थाई स्टार पर दबदबा बनाया।

26 वर्षीय स्टार ने इस जीत के बाद अपने करियर रिकॉर्ड को 8-0 कर लिया।

तीन राउंड के मैच में एल जमारी की थोंगपून पर दमदार जीत

ज़कारिया एल जमारी ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में थोंगपून पीके साइन्चाई को हराकर ONE Championship में अपनी पहली जीत हासिल की।

दोनों ने शुरुआत से अंत तक एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला जारी रखा। लेकिन मोरक्को के स्टार के भारी-भरकम पंचों और दबाव ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता बनने में मदद की।

34 वर्षीय स्ट्राइकर के पक्ष में तीनों जजों ने फैसला सुनाया और उन्होंने करियर की पांचवीं जीत हासिल की।

बैसिलियो ने इचिकावा को रिकॉर्ड समय में हराया

तीन बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु चैंपियन बियांका बैसिलियो को 132-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में नानामी इचिकावा पर जीत हासिल करने में कुछ ही सेकंड लगे।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने शुरुआत ही में विरोधी पर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया और इचिकावा ने 35 सेकंड पर टैप आउट कर दिया। ये ONE विमेंस सबमिशन ग्रैपलिंग इतिहास का सबसे तेज सबमिशन रहा।

इस जीत के बाद 28 वर्षीय बैसिलियो का करियर रिकॉर्ड 106-38 हो गया।

क्लिमेको ने क्रूज़ को पहले राउंड में शिकस्त दी

शॉन “द वन” क्लिमेको ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होसुए “तुज़ो” क्रूज़ को पहले राउंड में बड़ी ही आसानी से मात दी।

29 वर्षीय स्टार ने मैक्सिकन स्टार की स्ट्राइक्स को काउंटर करने के लिए किक्स का सहारा लिया। वहां से उन्हें लेफ्ट हैंड जड़ा, फिर चेहरे पर राइट हैंड और उसके बाद पेट पर लेफ्ट पंच से वार किया।

आखिर शॉट लगने के बाद क्रूज़ कैनवास पर गिर गए और मुकाबला 2:06 मिनट पर समाप्त हो गया। इससे क्लिमेको का रिकॉर्ड 11-2 हो गया।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)