इन 5 कारणों से 11 जनवरी को ONE Fight Night 27: Tang Vs. Abdullaev देखना ना भूलें

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 37 768x512

इस शनिवार, 11 जनवरी को ONE Championship द्वारा 2025 का पहला यूएस प्राइमटाइम इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें शानदार मैच शामिल हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev को दो धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेंगे।

आइए जानते हैं कि किन कारणों से फैंस को ये इवेंट हर हाल में देखना चाहिए।

#1 वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट में दो घातक फिनिशर्स की टक्कर

मेन इवेंट में MMA के दो खतरनाक फिनिशर्स आमने-सामने होंगे, जब अपराजित सनसनी अकबर “बाकल” अब्दुलेव चीनी सुपरस्टार टांग काई को उनके ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे।

अब्दुलेव ने 8-0 के रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ ONE में कदम रखा और उसके बाद तीन बड़े प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करने में सफलता पाई।

वो अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखते हुए 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट अपने नाम करना चाहेंगे, लेकिन उनके सामने खेल के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक होंगे।

टांग ने ONE में 8-0 का शानदार रिकॉर्ड कायम किया है, जिसमें पांच धमाकेदार फिनिश और दो वर्ल्ड टाइटल जीत शामिल हैं। 28 वर्षीय स्टार ने अपने ऑलराउंड मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खेल का परिचय देते हुए अपनी पंचिंग पावर का कमाल दिखाया है।

आसान शब्दों में कहें तो फैंस को बेहतरीन स्ट्राइकिंग मैच देखने को मिल सकता है, जिसके जजों के स्कोरकार्ड तक जाने की संभावना कम ही है।

#2 अंतरिम चैंपियनशिप मैच से स्टैम्प की अगली प्रतिद्वंदी सामने आएगी

को-मेन इवेंट में फिलीपीना स्टार डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा की टक्कर ONE विमेंस अंतरिम एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए यूक्रेन की सबमिशन स्पेशलिस्ट एल्योना रसोहायना से होगी।

इसकी विजेता स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ मैच कंफर्म कर लेगी, जो कि फिलहाल घुटने की चोट से रिकवर हो रही हैं।

ONE में आठ फाइट्स की अनुभवी ज़ाम्बोआंगा बहुत ही शानदार प्रतिभा वाली एथलीट हैं। उन्होंने अपने पिछले तीनों मैचों को जीतकर दिखाया है कि वो कितनी अच्छी फॉर्म में हैं।

वहीं रसोहायना, स्टैम्प के खिलाफ तीसरी फाइट पाने का लक्ष्य लेकर उतरेंगी। उन्होंने 2021 में थाई मेगास्टार को प्रमोशनल डेब्यू में सबमिशन से हराया था, लेकिन उसके कुछ महीनों बाद उन्हें विभाजित निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

34 वर्षीय स्टार अब अपनी ताकत और प्रभावी ग्राउंड गेम की मदद से अंंतरिम खिताब अपने नाम करना चाहेंगी।

#3 जॉन लिनेकर की मॉय थाई में सबसे कड़ी परीक्षा

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर मॉय थाई में अपने विजय रथ को जारी रखने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनका सामना होगा दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई से।

मजबूत ठोड़ी और निडर रवैये की वजह से लिनेकर ने मॉय थाई में दो बेहतरीन स्ट्राइकर्स को नॉकआउट किया है। ऐसा कर उन्होंने खुद को बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के लिए खुद को खतरा साबित कर दिया है।

लेकिन इस शनिवार कुलबडम उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे।

26 वर्षीय स्टार 100 से ज्यादा फाइट्स के अनुभवी हैं और उन्होंने ONE के बैनर तले 14 मुकाबलों में शिरकत की है। थाई स्टार की ताकत, बेहतरीन मॉय थाई स्किल्स और फाइट आईक्यू मुकाबले को दिलचस्प बनाएगी।

#4 पुराने प्रतिद्वंदियों लियोन और लेंगाकर की टक्कर

180-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में कनाडाई स्टार डान्टे लियोन अपने दूसरे मुकाबले के लिए वापसी करते हुए दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टॉमी लेंगाकर का सामना करेंगे।

BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) ब्लैक बेल्ट एथलीट्स की पहले भी टक्कर हो चुकी है। साल 2018 की IBJJF पैन-अमेरिकन चैंपियनशिप में नॉर्वे के स्टार ने 2-0 पॉइंट्स से जीत हासिल की थी।

बीते दिसंबर महीन में अपने प्रमोशनल डेब्यू के दौरान शानदार सबमिशन जीत के बाद लियोन, लेंगाकर के खिलाफ हिसाब बराबर करने के लिए उत्सुक होंगे ताकि वो खुद को वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर के रूप में आगे कर पाएं।

वहीं लेंगाकर की कोशिश अपने गार्ड और बेहतरीन सबमिशन अटैक के जरिए लियोन को हराने की होगी।

#5 उत्तर अमेरिका के दो सबसे बेहतरीन मॉय थाई एथलीट्स की जंग

अमेरिकी सनसनी ल्यूक “द शेफ” लेसेई और कनाडा के कोडी जेरोम के बीच का फेदरवेट मॉय थाई मुकाबला बहुत ही शानदार साबित हो सकता है।

लेसेई ने अपने अटैकिंग गेम की वजह से ONE के सभी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके जरिए उन्होंने ये भी दिखाया है कि अमेरिका में भी इस खेल के शानदार एथलीट्स मौजूद हैं।

जेरोम की बात करें तो वो अपने प्रमोशनल डेब्यू में शानदार छाप छोड़ना चाहेंगे। 28 वर्षीय स्टार बहुत ही आक्रामक हैं और उन्होंने कनाडाई सर्किट पर अच्छे प्रदर्शन करने के बाद प्रतिष्ठित Road to ONE टूर्नामेंट जीतकर ग्लोबल रोस्टर का टिकट कटाया।

अब फैंस को इन दो उत्तर अमेरिकी स्ट्राइकर्स के बीच एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिल सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)