ONE Fight Night 43 में टांग काई ने शामिल गासानोव को ढेर कर फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया

Tang Kai Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 1

टांग काई ने शामिल गासानोव को चौथे राउंड में 2:41 मिनट पर TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराकर ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने में सफलता पाई। इसके साथ ही उन्हें ONE Fight Night 43 के मेन इवेंट में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल हुआ।

इस बेहतरीन इवेंट का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से 16 मई को किया गया।

दागेस्तानी फाइटर करीब एक परफेफ्ट रिकॉर्ड, शानदार ग्रैपलिंग और सबमिशन तलाशने की बेहतरीन कला के साथ टांग के सबसे खतरनाक चैलेंज के रूप में उतरे। मगर चीनी स्टार के पास हर चीज का जवाब था।

टांग ने पहले राउंड में टेकडाउन के प्रयास विफल किए और बचाव करते हुए पंच जड़े।

गासानोव ने दूसरे राउंड में स्ट्राइक्स का सहारा लिया। टांग ने पूरे राउंड के दौरान चैलेंजर पर मुक्के बरसाए और हर बीतता मिनट दागेस्तानी फाइटर के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा था।

रूसी स्टार ने तीसरे राउंड में टेकडाउन की रणनीति अपनाई, लेकिन टांग ने आसानी से उन्हें अपने पंचों का शिकार बनाया। उसके बाद चीनी सुपरस्टार ने विरोधी के पैर पर प्रहार शुरु कर दिए।

चौथे राउंड में लो किक्स के वार बढ़ते गए और गासानोव पीछे होने पर मजबूर हुए। रूसी चैलेंजर को ग्राउंड पर थोड़े समय के लिए अच्छी बढ़त मिली, लेकिन टांग ने पोजिशन को रिवर्स करते हुए खुद को किसी भी मुश्किल से निकाला।

जब दोनों स्टार्स पैरों पर खड़े हुए तो चीनी एथलीट ने विरोधी के सिर पर घुटने से वार किया और फिर लो किक जड़ी। गासानोव नीचे गिर गए और रेफरी के फाइट रोकने से पहले टांग ने हैमरफिस्ट से वार किए।

इस तरह जीत के साथ टांग का रिकॉर्ड 20-3 हुआ और उन्होंने खुद को खेल के सबसे पूर्ण फाइटर्स में से एक बना लिया है। वो अभी तक अपने खिताब का दो बार बचाव कर चुके हैं।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.