ONE Fight Night 43 में ओर्तिकोव, एस्टुपिनन और आदिवांग के मैच शामिल; पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.

ONE Championship द्वारा तीन नई बाउट्स के ऐलान के बाद ONE Fight Night 43: Tang vs. Gasanov का कार्ड पूरा हो गया है।

इस शानदार इवेंट का आयोजन शनिवार, 16 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

अपराजित उज़्बेक सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में कोलंबिया के जॉर्डन एस्टुपिनन, एको रोनी सपुत्रा का सामना बेंटमवेट MMA फाइट में फिलीपीनो फैन फेवरेट लिटो आदिवांग और चीनी स्ट्राकर लुओ चाओ का सामना फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में ब्राजीलियाई सनसनी डेनिस सूज़ा जूनियर से होगा।

एक विलंब के बाद आखिरकार रिंग में ओर्तिकोव की टक्कर एस्टुपिनन से होने जा रही है।

इन दोनों का सामना पिछले महीने ONE Fight Night 42 में होना था, मगर कोलंबियाई स्टार को चोट लगने के चलते मुकाबले से पीछे हटना पड़ा।

अब वो पूरी तरह से स्वस्थ और फिट हैं और मैच होने जा रहा है।

ओर्तिकोव फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन की सबसे दिलचस्प प्रतिभा में से एक हैं। उन्होंने 23-0 का करियर रिकॉर्ड और 9-0 का शानदार प्रमोशनल रिकॉर्ड बनाया है।

23 वर्षीय उज़्बेक स्टार ने ONE में चार फिनिश हासिल किए हैं। उनके नाम टॉप-पांच कंटेंडर्स में शामिल डेडुआंगलैक टोरफनफार्म और कई बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई पर जीत दर्ज है।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे एस्टुपिनन। इस स्टार ने 9-1 का करियर रिकॉर्ड और 2-1 का प्रमोशनल रिकॉर्ड स्थापित किया है। पिछले मुकाबले में ह्यू इवाटा के खिलाफ अपने करियर की इकलौती हार झेलने के बाद कोलंबियाई स्टार का प्रयास जीत की पटरी पर लौटने का होगा।

वहीं बेंटमवेट MMA डिविजन में भी काफी हलचल होने वाली है।

सपुत्रा की बात करें तो उन्हें अपने डेब्यू मैच में डॉक्टर स्टॉपेज के जरिए हार का सामना करना पड़ा। उस हार ने उनमें जोश जगाया और इंडोनेशियाई स्टार ने अपने अगले सात विरोधियों को फिनिश करने में सफलता अर्जित की।

हालांकि, फिर कुछ हार ने उनकी लय को बिगाड़ दिया। अब 35 वर्षीय स्टार अपनी ऑलराउंड स्किल्स और जोश के साथ एक बार फिर से खुद को फ्लाइवेट MMA डिविजन के सबसे घातक फिनिशर्स में से एक के रूप में स्थापित करना चाहेंगे।

आदिवांग के रूप में उनका सामना एक कठिन प्रतिद्वंदी से होगा, जो कि 17-6 का करियर रिकॉर्ड और 10-4 का शानदार प्रमोशनल रिकॉर्ड रखते हैं।

फिलीपीनो स्टार अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच में चार मैचों में जीत दर्ज की हैं। लय की बात करें तो वो पिछले मैच को पहले राउंड में TKO से जीतने में कामयाब रहे थे।

एक और जबरदस्त जीत उन्हें फ्लाइवेट MMA डिविजन में काफी आगे पहुंचा देगी या फिर वो बेंटमवेट डिविजन में नया आगाज़ कर सकते हैं।

अंत में फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में लुओ का सामना सूज़ा जूनियर से होगा।

25 वर्षीय लुओ के नाम 42-11 का करियर रिकॉर्ड है। चीनी स्टार पहले संगठन की डेवलपमेंटल लीग, ONE Hero Series, में कई फाइट कर चुके हैं।

लेकिन सूज़ा जूनियर का करियर तकरीबन परफेक्ट रहा है। डेब्यू करने जा रहे स्टार कई बार दक्षिण अमेरिकी चैंपियन रहे हैं, जिनके नाम 16-1 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है। वो शानदार जीत के साथ बेहतरीन आगाज करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166