लिटो आदिवांग को मिला नया प्रतिद्वंदी, ONE Fight Night 45 में एंटोनियो सीज़र से भिड़ेंगे

Photo collage of Lito Adiwang and Antonio Cesar

लिटो “थंडर किड” आदिवांग को अपने वापसी वाले मैच के लिए नया प्रतिद्वंदी मिल गया है।

फिलीपीनो फैन फेवरेट स्टार का सामना अब डेब्यू करने जा रहे एंटोनियो “द फ्लैश” सीज़र से फ्लाइवेट MMA मैच में होगा। ये मुकाबला शनिवार, 18 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 45 में होगा।

आदिवांग का सामना पहले जोशुआ “फ्लाइंग हवाईयन” परेरा से होना था, लेकिन अब वो नए प्रतिद्वंदी से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे।

आदिवांग ने ONE Championship में अधिकतर समय स्ट्रॉवेट में बिताया, लेकिन फ्लाइवेट में आने के बाद से वो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Soma Fight Club के प्रतिनिधि ने मॉरो मास्त्रोमरिनी के खिलाफ पिछले साल नवंबर में फ्लाइवेट डेब्यू किया। उन्होंने पहले राउंड में एक लेफ्ट हुक और फिर ग्राउंड स्ट्राइक्स के दम पर TKO से जीत हासिल की।

उसके बाद उन्होंने इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एको रोनी सपुत्रा से टक्कर ली और नतीजा और भी शानदार रहा।

आदिवांग ने जबरदस्त हुक्स सपुत्रा पर बरसाए और उसके बाद पंच लगाने जारी रखे, विरोधी की तरफ से जवाबी हमला न होने की वजह से मैच को 34 सेकंड में ही खत्म कर दिया गया।

उस शानदार प्रदर्शन के बाद 33 वर्षीय स्टार ने बताया कि उनका भविष्य फ्लाइवेट MMA डिविजन में है और वो खुद को बड़े दावेदारों के खिलाफ परखना चाहते हैं। उनके नाम करियर में 18 जीत और 75 प्रतिशत का फिनिशिंग रेट है।

वहीं सीज़र की बात करें तो वो 13-2 के शानदार प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ ग्लोबल स्टेज पर कदम रखेंगे, जिसमें से आठ जीत लगातार आई हैं।

22 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने दक्षिण अमेरिकी सर्किट पर अपनी स्किल्स को बेहतर बनाया है। उन्होंने दिखाया है कि वो तीन राउंड तक अपनी गति को बरकरार रखने के साथ-साथ ग्राउंड पर भी बहुत घातक होते हैं।

उनके हाल के दो मैचों का प्रदर्शन और भी शानदार रहा है।

“द फ्लैश” ने दो महीनों के भीतर ही दो विरोधियों को रीयर नेकेड चोक से ढेर किया, जिसके दम पर उनकी लगातार जीत का सिलसिला आठ हुआ। अब वो इस फॉर्म के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में दस्तक देंगे।

ONE में आते ही उनका सामना एक बेहद ही खतरनाक प्रतिद्वंदी से होने जा रहा है, जिन्हें संगठन में अच्छा-खासा अनुभव है।

आदिवांग पर आई जीत उनकी लय को आगे बढ़ाएगी और तुरंत वो फैंस की नजरों में आकर खुद को फ्लाइवेट MMA डिविजन में स्थापित कर लेंगे।

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.