सिंसामट के खिलाफ शानदार वापसी कर जीत के बाद रेगिअन इरसल से वर्ल्ड टाइटल रीमैच चाहते हैं दिमित्री मेन्शिकोव

Sinsamut Klinmee Dmitry Menshikov ONE Fight Night 22 18

4 मई को ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में रूसी सनसनी दिमित्री मेन्शिकोव ने थाई फैन फेवरेट सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी पर शानदार अंदाज में स्टॉपेज से जीत हासिल की।

और इस तरह रूसी एथलीट ने लगातार तीसरा नॉकआउट अपने नाम किया और ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के एक कदम और करीब आ गए।

जाहिर है कि लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में दर्शकों ने अपने हमवतन फाइटर का मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जो खुद लगातार दो जीत दर्ज कर इस प्रतियोगिता में आए थे।

मेन्शिकोव ने ये अच्छी तरह समझा कि वो सिंसामट के साथ इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अपने विरोधी के इलाके में कदम रख रहे थे, लेकिन उनका कहना है कि उन तमाम फैंस से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैं बस अपना काम कर रहा था। मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। बेशक, मुझे पता था कि वो एक प्रसिद्ध थाई फाइटर हैं। मुझे पता था कि लोग उनका समर्थन करने वाले थे, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी। मेरा काम सरल है और वो है लड़ना। और मैं अपना काम कर रहा था।”

मुकाबले के पहले दो राउंड्स में सिंसामट के अच्छे फुटवर्क, शक्तिशाली किकिंग गेम और सटीक काउंटर स्ट्राइक्स के द्वारा मेन्शिकोव को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

तीसरे राउंड में रूसी स्ट्राइकर को पता था कि जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें नॉकआउट की आवश्यकता होगी। और उन्होंने ठीक यही किया, उन्होंने “एक्वामैन” पर जबरदस्त प्रहार किए जिससे थाई स्टार कैनवास पर धराशाई हो गए।

मैच में कठिन शुरुआत के बावजूद मेन्शिकोव का कहना है कि उन्होंने कभी भी खुद पर संदेह नहीं किया:

“मुझे विश्वास था कि मैं जीतने वाला हूं। मुझे पता था कि मैं जीतने जा रहा हूं। यहां तक ​​कि दूसरे और तीसरे राउंड के बीच भी जब मैं अपने ट्रेनर से बात कर रहा था तो मैं उन्हें बता रहा था कि मैं जीतने जा रहा हूं।

“मैं तरोताजा था। मैं ऊर्जा से भरपूर था। मैं जीतने जा रहा था।”

अपने प्रमोशनल डेब्यू में मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल से हारने के बाद से, केमेरोवो ओब्लास्ट के 26 वर्षीय फाइटर ने खुद को खेल के सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।

मेन्शिकोव ने कहा:

“हां, ये सब मेरी फाइट की शैली के कारण है। ये सब मेरे दबाव की वजह से है। ये सब मेरी ऊर्जा के बारे में है। और हां, मेरे हाथ भी अच्छे हैं। मैं वास्तव में तेज और शक्तिशाली हूं।”

मेन्शिकोव को 2-स्पोर्ट किंग बनने की चाह है

अब लगातार तीन फाइट्स जीतने के बाद और थाईलैंड की शीर्ष प्रतिभाओं में से एक पर जीत दर्ज कर दिमित्री मेन्शिकोव लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल के खिलाफ गोल्डन बेल्ट के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

लेकिन वो उससे भी बड़ा सपना देख रहे हैं और वो दो खेलों में सफलता अर्जित करना चाहते हैं:

“(इरसल) के साथ फाइट के बारे में जैसा कि मैंने पहले कई बार उल्लेख किया है, मैं चैंपियन बनना चाहता हूं। और मैं चैंपियन बनने के लिए सब कुछ करने जा रहा हूं। और अगर इसका मतलब उनके साथ दोबारा मैच लड़ना है तो क्यों नहीं।

“मैं बेल्ट जरूर जीतना चाहता हूं, न केवल मॉय थाई में बल्कि किकबॉक्सिंग में भी। ये मेरे लक्ष्य हैं। मेरी दो बेल्ट जीतने की योजना है।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35