26 जुलाई को होने वाले ONE Friday Fights 72 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Petsukumvit Boi Bangna Kongsuk Fairtex ONE Friday Fights 53 14 scaled

26 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एशियाई प्राइमटाइम पर एक धमाकेदार इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

ONE Friday Fights 72 में चार खेलों के शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे और एक बेहतरीन मॉय थाई मैच शो को हेडलाइन करेगा।

मेन इवेंट में फ्रेंच-अल्जीरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट जोआकिम औराघी अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे, जब उनका सामना दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक फेयरटेक्स से फ्लाइवेट मैच में होगा।

29 वर्षीय औराघी जनवरी में अपने प्रमोशनल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे और उन्होंने एक दमदार बॉडी शॉट की मदद से गिंगसंगलैक टोर लकसोंग को नॉकआउट किया था। हालांकि, उन्हें अपनी दूसरी फाइट में हार का सामना करना पड़ा और अब वो वापसी करना चाहेंगे।

उनके सामने रिंग में थाईलैंड के स्टार कोंगसुक होंगे।

24 वर्षीय स्टार का ONE Friday Fights रिकॉर्ड 3-2 का है और वो जानते हैं कि औराघी के खिलाफ मिली एक शानदार जीत उन्हें छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह दिला सकती है।

इससे पहले थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग और जेल्टे ब्लूमेर्ट का आमना-सामना 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में होगा।

दोनों ही एथलीट्स को अपने आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है और वे अपने पिछले मैचों को जीतने के बाद यहां उतरेंगे।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई सनसनी एलेक्स रॉबर्ट्स ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में हार के बाद पहली बार वापसी करते हुए रूसी स्टार बेबुलट इसाएव से लाइट हेवीवेट मॉय थाई मैच में भिड़ेंगे।

भले ही रॉबर्ट्स को 2-स्पोर्ट चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ हार मिली, लेकिन 35 वर्षीय स्टार आज भी दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली और खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

इसाएव की बात करें तो वो WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और ONE में पांच दमदार मुकाबलों में शामिल रहे हैं।

इसके अतिरिक्त मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई और 19 वर्षीय फ्रेडी हैगर्टी का सामना 23 वर्षीय उभरते हुए स्टार काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग से स्ट्रॉवेट मुकाबले में होगा।

हैगर्टी ने ONE Friday Fights 46 में बेहतरीन अंदाज में नॉकआउट हासिल कर अपना प्रमोशनल डेब्यू किया था। उन्हें देखकर लगता है कि ब्रिटिश स्टार के पास अपने वर्ल्ड चैंपियन भाई की तरह कामयाब होने के लिए सभी टूल और तकनीक मौजूद हैं।

हालांकि, काइचोन को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। हैगर्टी की तरह उन्होंने भी अपने ONE डेब्यू में प्रभावित किया था।

आप इस इवेंट में होने वाले सभी मैचों की जानकारी नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 72 का पूरा फाइट कार्ड

  • कोंगसुक फेयरटेक्स vs. जोआकिम औराघी (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग vs. जेल्टे ब्लूमेर्ट (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट)
  • थोंगसियाम लुक्जाओपोरोंगटॉम vs. पेंटोर एसपी कांसार्ट पेमिनबुरी (मॉय थाई – 142 पाउंड कैचवेट)
  • पेयिम सोर बूनमीरिट vs. मीथी सोर सोर टोइपाड्रियू (मॉय थाई – 118 पाउंड कैचवेट)
  • पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट vs. लुक्कवान सुजीबामीक्यू (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • सोंगपैंडिन चोर केउविसेट vs. मुआंगलाओ कियटोंगयोट (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट)
  • एलेक्स रॉबर्ट्स vs. बेबुलट इसाएव (मॉय थाई – लाइट हेवीवेट)
  • फ्रेडी हैगर्टी vs. काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • माजिद करीमी vs. पाटकनिन सिंबीमॉयथाई (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • अकिफ गुलुज़ादा vs. हरुटो यसुमोटो (किकबॉक्सिंग – 128 पाउंड कैचवेट)
  • विल ड्रेविट vs. सुमित भ्यान (MMA – लाइटवेट)
  • बानपोट लेर्टथाईसोंग vs. क्रेग हचिंसन (सबमिशन ग्रैपलिंग – लाइटवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34