The Inner Circle रिजल्ट्स, 1 मई: एल्ब्रस ओसमानोव ने रटचासीसैन को पहले राउंड में ढेर कर जीता कॉन्ट्रैक्ट

Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled

एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने 1 मई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर प्रसारित हुए The Inner Circle के मेन इवेंट में “लेफ्ट मीटियोराइट” रटचासीसैन लाओचोकचारोएन को पहले राउंड में पराजित किया।

फेदरवेट मॉय थाई मैच में 24 वर्षीय रूसी स्टार ने मैच की शुरुआत से आक्रामकता के साथ आगे बढ़ना शुरु किया ताकि वो अपने प्रमोशनल करियर की नौवीं जीत हासिल कर पाएं। उन्होंने थाई स्टार के ट्रेडमार्क हथियार को निरस्त करने के लिए स्ट्राइक्स में मिश्रण किया।

उसके बाद एक ताकतवर बॉडी शॉट के दम पर थाई स्टार नॉकडाउन हुए। रटचासीसैन फिर से अपने पैरों पर उठ खड़े हुए। Team Mehdi Zatout और Akhmat Kickboxing के स्टार ने रिंग की रस्सियों की ओर ले जाकर किक और पंच के दम पर दूसरा नॉकडाउन अर्जित किया।

दो डिविजन के पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने उसके बाद भी रेफरी के आठ काउंट का जवाब दिया, लेकिन वो ऐसा अंतिम बार करने वाले थे।

“द समुराई” को मैच का अंत करने के लिए सिर्फ एक और नॉकडाउन की जरूरत थी और उन्हें ये शानदार अंदाज में किया।

युवा रूसी स्टार ने एक बॉडी किक दे मारी, जिसके बाद रटचासीसैन नीचे गिर गए और रेफरी ने पहले राउंड में 2:17 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस धमाकेदार जीत के बाद ओसमानोव का करियर रिकॉर्ड 15-1 हुआ और उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा को रीमैच के लिए ललकारा।

1 मई को हुए The Inner Circle के नतीजे:

  • एल्ब्रस ओसमानोव ने रटचासीसैन लाओचोकचारोएन को पहले राउंड में 2:17 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • डुआंगडॉनोई ने याना यिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • सुकसावत पीके साइन्चाई ने लाइनस बायलैंडर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • झामिल ओसमानोव ने चो क्येओंग जाए को पहले राउंड में 0:52 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • रिकु इटो ने चैटपेट सुआब्लैकमॉयथाई को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle