The Inner Circle और ONE Friday Fights 152 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled

टोक्यो के एरियाके एरीना में ONE SAMURAI के पहले संस्करण के धमाकेदार आयोजन के बाद ONE Championship की बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में जोरदार एक्शन के साथ वापसी होने जा रही है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 1 मई को एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle और ONE Friday Fights 152 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

हमेशा की तरह दो दर्जन से ज्यादा मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के उभरते हुए स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए मेहनत करते हुए दिखेंगे।

The Inner Circle के मेन इवेंट में दो नॉकआउट आर्टिस्ट्स अपना फेदरवेट मॉय थाई डेब्यू करते नजर आएंगे, जहां “लेफ्ट मीटियोराइट” रटचासीसैन लाओचोकचारोएन का सामना रूसी सनसनी एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव से होगा।

वहीं ONE Friday Fights 152 के मेन इवेंट में उभरते हुए थाई स्टार कोंगक्लाई सोर सोमाई का सामना ब्राजीलियाई स्टार जूलियो लोबो से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।

आप ONE Friday Fights 152 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
जूलियो लोबो ने कोंगक्लाई सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने क्रिसना डाओडेनमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सिंगसुएक सकानूपोंग ने पेटचक्रित टीएन डायमंड होम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
फेस इरावन ने पयाकमुआंगसिंग पीके साइन्चाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:52 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
अरसूननोई सिटजासिंग ने सुआजैन सोर इसाराचोट को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:17 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चैमपेंगार्म पोर प्रामुक ने डेविट टी1 फाइट एकेडमी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:54 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पेटसमार्ट “कंचनाबुरी टैंक” मुआंगफाफुम ने जयपेट पैटचाराजिम को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:49 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा ने फाहसाई एओर युथाचाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:17 मिनट में

The Inner Circle


फेदरवेट मॉय थाई
एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने रटचासीसैन “लेफ्ट मीटियोराइट” लाओचोकचारोएन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:17 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
डुआंगडॉनोई ने याना यिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सुकसावत पीके साइन्चाई ने लाइनस बायलैंडर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
झामिल ओसमानोव ने चो क्येओंग जाए को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:52 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
रिकु इटो ने चैटपेट सुआब्लैकमॉयथाई को विभाजित निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle