ONE Friday Fights 152 मेन इवेंट रिजल्ट: जूलियो लोबो ने कोंगक्लाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
जूलियो लोबो को ONE Friday Fights 152 के शानदार बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में कोंगक्लाई सोर सोमाई के खिलाफ कड़ी टक्कर मिली। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से 1 मई को एशिया प्राइमटाइम पर किया गया।
दोनों ही फाइटर्स ने शुरुआत से ही अटैक कर दिए। ब्राजीलियाई स्टार को तेज-तर्रार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से सफलता मिली। वहीं थाई स्टार ने करीब आकर एल्बो लगाई, मगर लोबो ने उसका पलटवार किया।
दूसरे राउंड में एक्शन में गति देखने को मिली, जब दोनों ओर से पंच लगाए गए। लोबो ने एक जबरदस्त राइट हुक के दम पर कोंगक्लाई को रिंग की रस्सियों पर गिराने में सफलता हासिल की।
लोबो ने अपनी रीच (पहुंच) का पूरा फायदा उठाया। Phuket Fight Club के 31 वर्षीय स्टार ने सोच-समझकर अच्छी स्ट्राइक्स लगाईं। ब्राजीलियाई स्टार का अटैक तीसरे राउंड में भी जारी रहा।
ढेर सारे वार झेलने के बावजूद कोंगक्लाई ने मजबूती दिखाई और कई सारे पंच और फ्लाइंग नी का वार सहा। हालांकि, इस बार लोबो ने लेफ्ट हुक के दम पर नॉकडाउन अर्जित किया।
कोंगक्लाई खुद को उठाने में कामयाब रहे, मगर यही नॉकडाउन निर्णायक साबित हुआ। लोबो को नौ मिनट के शानदार एक्शन के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और ये उनके करियर की 66वीं जीत रही।
ONE Friday Fights 152 के नतीजे
- जूलियो लोबो ने कोंगक्लाई सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने क्रिसना डाओडेनमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- सिंगसुएक सकानूपोंग ने पेटचक्रित टीएन डायमंड होम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- फेस इरावन ने पयाकमुआंगसिंग पीके साइन्चाई को दूसरे राउंड में 0:52 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- अरसूननोई सिटजासिंग ने सुआजैन सोर इसाराचोट को तीसरे राउंड में 0:17 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- चैमपेंगार्म पोर प्रामुक ने डेविट टी1 फाइट एकेडमी को दूसरे राउंड में 0:54 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- पेटसमार्ट मुआंगफाफुम ने जयपेट पैटचाराजिम को पहले राउंड में 1:49 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
- नतालिया डियाचकोवा ने फाहसाई एओर युथाचाई को पहले राउंड में 1:17 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)