टोक्यो के एरियाके एरीना में ONE SAMURAI के पहले संस्करण के धमाकेदार आयोजन के बाद ONE Championship की बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में जोरदार एक्शन के साथ वापसी होने जा रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 1 मई को एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle और ONE Friday Fights 152 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। हमेशा की तरह दो दर्जन से ज्यादा मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के उभरते हुए स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए मेहनत करते हुए दिखेंगे।
The Inner Circle के मेन इवेंट में दो नॉकआउट आर्टिस्ट्स अपना फेदरवेट मॉय थाई डेब्यू करते नजर आएंगे, जहां “लेफ्ट मीटियोराइट” रटचासीसैन लाओचोकचारोएन का सामना रूसी सनसनी एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव से होगा।
वहीं ONE Friday Fights 152 के मेन इवेंट में उभरते हुए थाई स्टार कोंगक्लाई सोर सोमाई का सामना ब्राजीलियाई स्टार जूलियो लोबो से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।
भारत में The Inner Circle को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 152 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।