ONE Friday Fights 52 में कुलबडम ने लोबो को पहले राउंड में हराया, ढेर सारे नॉकआउट भी देखने को मिले

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Julio Lobo ONE Friday Fights 52 17

शुक्रवार, 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 52 का लाइव प्रसारण किया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए 13 मॉय थाई और MMA मैचों में शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार एक्शन देखने को मिला।

आइए नजर डालते हैं कि इस बार के ONE Friday Fights में क्या-क्या हुआ।

कुलबडम के ‘लेफ्ट मीटियोराइट’ ने लोबो पर पहले राउंड में दिलाई जीत

कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई ने 144-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में जूलियो लोबो के खिलाफ दिखाया कि उन्हें दुनिया “लेफ्ट मीटियोराइट” के नाम से क्यों जानती है।

दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। लेफ्ट हुक्स ने ब्राजीलियाई स्टार को गिरा दिया और उसके बाद कुलबडम ने कई पंचों और अपरकट्स की झड़ी लगा दी। इसके चलते रेफरी ने पहले राउंड के 2:47 मिनट पर मुकाबले को समाप्त कर दिया।

ये थाई स्टार का ONE Friday Fights में लगातार तीसरा हाइलाइट-रील नॉकआउट रहा और अब उनका रिकॉर्ड 70-18-5 हो गया है।

थेपटक्सिन ने सिंगडोमथोंग को करीबी मैच में हराया

Theptaksin Sor Sornsing Singdomthong Nokjeanladkrabang ONE Friday Fights 52 8

ONE Championship में लगातार दो बार असफलता झेलने के बाद थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग ने सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग को 127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में शिकस्त दी।

27 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड में अहम स्ट्राइक्स लगाकर बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ अटैक किए और ये तीसरे राउंड में भी जारी रहा।

इस तरह थेपटक्सिन को विभाजित निर्णय से जीत मिली और उनका रिकॉर्ड अब 74-27-4 हो गया है।

काओक्लाई के खिलाफ वापसी कर चलावन का रिकॉर्ड 3-0 हुआ

चलावन एनगोरबांगकापी और काओक्लाई चोर हापयाक ने मैच में शानदार प्रदर्शन कर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया और स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में तीसरी जीत हासिल की।

चलावन ने तीसरे राउंड के 0:27 मिनट पर स्ट्रेट राइट, भारी-भरकम नी अटैक और राइट एल्बो से नॉकआउट अर्जित किया।

अब उनका रिकॉर्ड 109-27 हो गया है।

सामिंगनम ने थाननगर्न को दो राउंड में किया ढेर

युवा स्टार सामिंगनम एम एकाचार्ट ने मॉय थाई का शानदार खेल दिखाते हुए 146-पाउंड कैचवेट फाइट में थाननगर्न एफए ग्रुप को हराया।

18 वर्षीय स्टार ने कामयाबी के साथ अपने काउंटर अटैक्स को अंजाम दिया। दूसरे राउंड में उन्होंने अटैक की रफ्तार में तेजी ला दी।

2:47 मिनट के समय पर राइट हैंड जड़ते हुए तकनीकी नॉकआउट (TKO) से सफलता पाई और उनका रिकॉर्ड 39-16 हो गया है।

पेटपटाया ने गॉट को राइट हैंड से किया नॉकआउट

पेटपटाया सिल्कमॉयथाई द्वारा गॉट टाइपेटबुरी को 121-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी क्योंकि उन्होंने दूसरे राउंड में जीत अपने नाम की।

पेटपटाया ने दूसरे राउंड के 59 सेकंड पर विरोधी को राइट हैंड जड़ा और वो वहीं गिरे रहे।

इस तरह उन्होंने फाइट को अपने नाम किया और अपने करियर की 101वीं जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

जोनगैंगसक ने पयाकमेकिन को नॉकडाउन कर TKO जीत दर्ज की

जोनगैंगसक सोर थेप्पिटक ने पयाकमेकिन जोमहोदमॉयथाई के खिलाफ 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में संयम से काम लेकर जीत अपने नाम की।

थाई स्टार जोनगैंगसक ने दूसरे राउंड में विरोधी को पंचों और फिर बॉडी शॉट्स से गिराया।

इसके बाद तीसरा नॉकडाउन राइट हैंड के जरिए आया। इस तरह राउंड में तीन नॉकडाउन कर वो TKO (तकनीकी नॉकआउट) से 1:54 मिनट पर विजेता बने और उनका रिकॉर्ड अब 81-25 हो गया है।

उसुबयान ने शैडो के खिलाफ निर्णय से जीत दर्ज की

फेदरवेट मॉय थाई मैच में मामुका उसुबयान की ताकत और सटीक अटैक शैडो सिंघा माविन की आक्रामकता पर भारी पड़ा।

Singha Mawynn टीम के स्टार ने किक्स से राउंड की शुरुआत की, लेकिन रूसी फाइटर के स्ट्रेट लेफ्ट ने थाई स्ट्राइकर को मैट पर गिरा दिया। दूसरे राउंड में भी उन्हें नॉकडाउन हासिल हुआ।

अंत में इन नॉकडाउंस की वजह से उन्हें फायदा हुआ और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को 20-2 किया।

योडथोंगथाई ने एल हलाबी के खिलाफ हिसाब बराबर किया

दिसंबर में बहुमत निर्णय से हराने के बाद योडथोंगथाई सोर सोमाई अपने प्रतिद्वंदी ओमार “आयरनसाइड” एल हलाबी से बदला लेने के लिए तैयार थे और उन्होंने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई रीमैच में ऐसा ही किया।

तीन डिविजन के Rajadamnern Stadium वर्ल्ड चैंपियन शुरुआत से आक्रामक रहे। Sor Sommai टीम के स्टार ने दूसरे राउंड में 1:38 मिनट पर स्टॉपेज से जीत हासिल की।

ये योडथोंगथाई की प्रमोशन में TKO से पहली और करियर में 57वीं जीत रही।

थांट ज़िन ने जयसिंह को लेफ्ट हुक लगाकर डेब्यू में जीत हासिल की

थांट ज़िन ने ONE Championship में शानदार शुरुआत करते हुए जयसिंह सिटनायोकपनसैक को 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट के दूसरे राउंड में हराया।

म्यांमार के फाइटर ने दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक-राइट लो किक लगाकर विरोधी को मैट पर गिराया। जयसिंह पैरों पर खड़े तो हुए लेकिन वो लड़खड़ा रहे थे।

40 सेकंड पर रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी और थांट ज़िन TKO से विजेता। अब उनका रिकॉर्ड 25-10-3 हो गया है।

अनरबायेव पर भारी पड़े इज़ीयिउ 

बेंटमवेट MMA मैच में इलयास इज़ीयिउ द्वारा बनाया गया दबाव और शानदार अटैक से वो अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में एसेट “नामुर” अनरबायेव को हराने में कामयाब रहे।

15 मिनट तक हुए वार-पलटवार में Akhmat टीम के स्टार को बढ़त मिलती दिखी।

अंत में तीनों जजों ने इज़ीयिउ के पक्ष में फैसला सुनाया और वो अपने करियर की पांचवीं जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

डांटौ नाना ने लैरी को दूसरे राउंड के बाद फाइट छोड़ने पर मजबूर किया

मैक्सवेल “लियोनाइडस” डांटौ नाना ने ONE Championship में शानदार अंदाज में डेब्यू करते हुए अदनान “द बुचर” लैरी को हेवीवेट MMA मैच में हराया और लगातार पांचवां फिनिश प्राप्त किया।

शुरुआत में अटैक लैरी की ओर से आया, लेकिन कैमरून के स्टार ने अपने विरोधी को निशाना बनाना शुरु किया। डांटौ नाना ने दूसरे राउंड में सफलता पानी जारी रखी और एल्बोज़ व अपरकट से अटैक किया।

दूसरा राउंड खत्म होने के बाद लैरी तीसरे राउंड के लिए स्टूल से खड़े नहीं हो पाए और मैच तकनीकी नॉकआउट से समाप्त हुआ। इस तरह डांटौ नाना का रिकॉर्ड 5-1 हुआ।

सोई लिन ऊ ने टुहाशी को फिनिश किया

सोई लिन ऊ ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में मासायोशी टुहाशी को शानदार अंदाज में हराया।

म्यांमार के स्ट्राइकर ने पहले राउंड में टुहाशी से किक्स के बाद किक्स खाईं, लेकिन वो लगातार आगे बढ़ते रहे। उन्होंने दूसरे राउंड में फॉर्म हासिल की और पंचों व एल्बोज़ को लैंड किया।

सोई लिन ऊ ने आखिरी राउंड के 2:40 मिनट पर पंचों की झड़ी लगाकर मैच को अपने नाम किया। इससे उनका रिकॉर्ड 72-3 हो गया है।

लुआपोंग ने साटो को 62 सेकंड में धराशाई किया

लुआपोंग केउसमरिट और माकुटो साटो की टक्कर 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हुई।

डेब्यू कर रहे 16 वर्षीय थाई स्टार ने अटैक शुरु किया और सफलता उनके हाथ लगी। एक लेफ्ट एल्बो और हुक ने उनके विरोधी को मैट पर गिरा दिया और लुआपोंग ने मैच को अपने नियंत्रण में लिया।

फिर Kaewsamrit टीम के स्टार ने पहले राउंड के 1:02 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल कर अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 39-13 किया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.