ONE Friday Fights 72 में फ्रेडी हैगर्टी अपनी दूसरी फाइट के लिए आत्मविश्वास से उतरेंगे – ‘थोड़ा दबाव कम हो गया है’

Freddie Haggerty Dankalong Sor Dechapan ONE Friday Fights 49 12

युवा स्ट्राइकिंग सनसनी फ्रेडी हैगर्टी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार को एशियाई प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 72 में 19 वर्षीय स्टार का सामना थाई एथलीट काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग से स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में होगा।

ये मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा और इसी जगह जनवरी में हुए ONE Friday Fights 49 में हैगर्टी ने अपना प्रमोशनल डेब्यू किया था।

दो खेलों के चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई होने की वजह से उन पर दबाव था और उन्होंने थाई स्टार दांकालोंग सोर डेचापैन को नॉकआउट किया।

हैगर्टी ने ONE Friday Fights 72 से पहले अपनी मानसिकता के बारे में बताया:

“मुझे अब खुद पर बहुत ज्यादा भरोसा है। पिछली बार के मुकाबले इस बार फाइट की तैयारियों का ज्यादा आनंद लिया है। मुझे लगता है कि पिछली बार के मुकाबले कम दबाव है। हमेशा जीतने का दबाव होता है, लेकिन वो अलग चीज है।

“मैंने डेब्यू में दिखाया कि मैं क्या काबिलियत रखता हूं। अब थोड़ा दबाव कम हो गया है, लेकिन आत्मविश्वास बढ़ा है।”

डेब्यू मैच में दमदार प्रदर्शन के बावजूद हैगर्टी का मानना है कि वो अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे।

वर्ल्ड चैंपियन के भाई होने के चलते मीडिया की जिम्मेदारी और उम्मीदों की वजह से वो फाइट से पहले थोड़े बेचैन थे।

“शांति होना एक बड़ा अंतर है। पिछली बार दबाव होने की वजह से मैं सही से सो भी नहीं पा रहा था और मीडिया से बात करने और इंटरव्यूज़ का आदी हो रहा था।

“लेकिन अब शांत हूं और अच्छे से नींद आ रही है। मैं चिंतित नहीं हूं।”

फ्रेडी हैगर्टी: ‘मेरी स्किल्स में दस गुना इजाफा हुआ है’

मानसिकता में आए सकारात्मक बदलाव के अलावा फ्रेडी हैगर्टी का मानना है कि एक फाइटर के तौर पर उनमें डेब्यू के बाद से काफी बदलाव हुआ है।

उन्होंने महीना थाईलैंड में रहते हुए बिताया। वो इंग्लैंड में रहते हुए एक इलेक्ट्रिशियन होने के साथ फाइटिंग करियर पर भी ध्यान लगा रहे थे।

युवा स्टार ने कहा:

“घर के मुकाबले यहां बहुत अंतर है। वहां मुझे पूरा दिन इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करना होता है। अब मैं चार हफ्तों से थाईलैंड में हूं।

“मैं काम नहीं कर रहा हूं सिर्फ अपनी फाइटिंग पर ध्यान लगा रहा हूं।”

इसके अतिरिक्त हैगर्टी ने पुरानी चोट से ठीक होने के लिए भी समय लिया है।

अब नई और पहले से बेहतरीन मानसिकता के साथ वो अपनी मॉय थाई स्किल्स को इस खेल के गढ़ में धार दे रहे हैं और शुक्रवार को अपने बेहतर वर्जन की उम्मीद कर रहे हैं:

“मेरी स्किल्स में दस गुना इजाफा हुआ है। पिछली बार मुझे एक चोट की वजह से फुटवर्क में परेशानी हो रही थी। फाइट से कुछ हफ्तों पहले मेरा टखना मुड़ गया था।

“लेकिन मैं अब पिछली बार के मुकाबले ज्यादा फिट और ताकतवर हूं। मेरी फाइट आईक्यू काफी बदल गई है। मैं जो शॉट्स लगाने वाला हूं, उन्हें देख सकता हूं। अब इस खेल को लेकर मेरा ज्ञान काफी अधिक हो गया है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)