ONE Friday Fights 91 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

75289

साल 2024 अपनी समाप्ति की ओर है और दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन धमाकेदार वीकली इवेंट सीरीज के साथ एक बार फिर तैयार है।

13 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 91 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें ढेर सारे मार्शल आर्टिस्ट्स अपने-अपने मॉय थाई और MMA मैचों को जीतकर 1 लाख यूएस डॉलर्स का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाई स्टार कोमावट एफए ग्रुप का सामना 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में खतरनाक रूसी स्टार अलेक्सी बेलिको से होगा। कोमावट का ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन रहा है और उन्होंने कई सारे बड़े नामों को पराजित किया है। वहीं बेलिको पहले ही मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुके हैं, लेकिन वो दिखाने के लिए उत्सुक होंगे कि क्यों उन्हें इतना खतरनाक माना जाता है।

इस अलावा इवेंट की फीचर फाइट में फ्रेडी हैगर्टी, ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई, अपनी तीसरी जीत की तलाश में रहेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


140 LBS मॉय थाई
कोमावट एफए ग्रुप ने अलेक्सी बेलिको को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
139 LBS मॉय थाई
सोनराक फेयरटेक्स ने पेटविचिट सिंघा माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पेटसैनसैब सोर जरुवन ने डबडैम पोर टोर टोर थोंगटावी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
जरुआदसक सोर जोर विचिटपाड्रिउ ने अमीर एल डकाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
सिरीचोक सोर सोमाई ने टानाचार्ट पोर पैटचारावट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:57 मिनट में
117 LBS मॉय थाई
योडसिनलपा रोडसुआयजाजेद ने टिएनगैम नाकबिनालाइयोन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:15 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
फ्रेडी हैगर्टी ने काओक्लाई चोर हापयाक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:48 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पडेजसुक लुकसुआन ने हिरोयुकी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:57 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
युगो काटो ने के “शाओलिन डिसाइपल” जिंगजुन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:06 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
नोंगफाहसाई टॉप पीके साइन्चाई ने मोआ “द एक्स-गार्ड” कार्लसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
ली “द फ्लैश” सेउंग चेओल ने फैम “नैम चो” वैन नैम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:15 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
ज़ेम्फिरा अलिएवा ने यू गाओ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:06 मिनट में

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.