ONE Friday Fights 110 रिजल्ट्स – वोरापोन की मुसाएव पर जीत, सामिंगडम और लैमसिंग के जबरदस्त नॉकआउट

Worapon Lukjaoporongtom Ilyas Musaev ONE Friday Fights 110 17 scaled

30 मई को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में एक्शन से भरपूर ONE Friday Fights 110 का आयोजन किया गया।

12 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स में स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई और मैचों को जीतकर ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के करीब पहुंचे।

अगर आपने एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि इसमें क्या-क्या हुआ।

वोरापोन ने मुसाएव को छकाकर लगातार दूसरी जीत अपने नाम की

Worapon Lukjaoporongtom Ilyas Musaev ONE Friday Fights 110 18

वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉप ने 142-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में इलयास मुसाएव को तीन राउंड तक परेशान किया।

पूरे मैच के दौरान वोरापोन ने क्लिंच से अटैक कर विरोधी और उनके हमलों को पस्त कर दिया।

अंत तक बनाए गए दबाव के बाद Sor Dechapan टीम के स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और ये उनके करियर की 66वीं जीत रही।

सामिंगडम के काउंटर लेफ्ट हुक ने नासेरी को तीसरे राउंड में ढेर किया

सामिंगडम एनएफ लुकसुआन ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अमीर नासेरी को पराजित करने में सफलता पाई।

23 वर्षीय थाई स्ट्राइकर ने शुरुआत से ही प्रतिद्वंदी पर अटैक किए। पहले दो राउंड के एक्शन के बाद नासेरी ने दूरी कम करने की कोशिश की और तभी एक लेफ्ट हुक ने उन्हें ढेर कर दिया।

राउंड में 2:17 मिनट पर आई जीत के बाद सामिंगडम का रिकॉर्ड 44-9 हो गया।

लैमसिंग के राइट हैंड ने पनसैक को रोका

लैमसिंग सोर डेचापैन ने 128-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में पनसैक वोर वांटावी को चित करने में सफलता हासिल की।

वार-पलटवार के बाद लैमसिंग ने उन्हें दो बार नॉकडाउन किया और दूसरा नॉकडाउन मैच का अंतिम शॉट साबित हुआ।

अपनी चौथी प्रमोशनल जीत के बाद लैमसिंग का रिकॉर्ड 70-17 हो गया है।

टुन मिन आंग ने घातक कॉम्बिनेशन से चैटपेट को धराशाई किया

टुन मिन आंग ने चैटपेट लैम्पेंग स्पोर्ट्स स्कूल को 160-पाउंड मॉय थाई मुकाबले के दूसरे राउंड में हराकर आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया।

उन्होंने लगातार तीन नॉकडाउन कर दूसरे राउंड में 2:49 मिनट पर TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज की। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 45-2 हो गया।

तौफीक के घुटनों के वार से सुपरचब पस्त

मोहम्मद तौफीक ने 136-पाउंड मॉय थाई मुकाबले के तीसरे राउंड में सुपरचब बैंग साइन फाइट क्लब को नॉकआउट से हराया।

अपने दो दमदार राउंड के बाद तौफीक ने विपक्षी को क्लिंच में जकड़कर पेट पर घुटनों से वार किए और सुपरचब गिरने के बाद उठ नहीं पाए।

इस तरह 2:25 मिनट पर नॉकआउट से जीत दर्ज कर उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 16-4 हो गया।

टोयोटा ने आखिरी सेकंडों में योडउडोन को पराजित किया

टोयोटा ईगलमॉयथाई ने एटमवेट मॉय थाई मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए योडउडोन मॉयथाई को तकनीकी नॉकआउट से पराजित करने में सफलता पाई।

टोयोटा ने पहले राउंड के अंत में राइट हुक से एक नॉकडाउन अर्जित किया। दूसरे राउंड में करीबी एक्शन के बाद तीसरे राउंड में योडउडोन ने नॉकडाउन का स्कोर बराबर कर दिया।

Eagle Muay Thai टीम के स्टार ने फिर 2:56 मिनट पर पंच लगाकर TKO से जीत अपने नाम कर रिकॉर्ड को 30-11 किया।

कोमावट को हराकर सेन ने जीत की लय वापस पाई

Komawut FA Group Soner Sen ONE Friday Fights 110 44

सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन ने 142-पाउंड मॉय थाई मैच में कोमावट एफए ग्रुप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

टर्किश स्टार ने अपनी ताकतवर स्ट्राइकिंग और रीच का फायदा उठाते हुए विरोधी को अंत तक छकाया। प्रमोशन में आई छठी जीत के बाद उनका करियर रिकॉर्ड 24-10 हो गया।

तीन राउंड की फाइट में अकबरी का अमाया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

आर्या अकबरी ने 163-पाउंड मॉय थाई फाइट में डेब्यू कर रहे फर्नांडो अमाया के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

मैच की पहली घंटी की शुरुआत से ही ईरानी फाइटर ने पुश किक्स और पंच कॉम्बिनेशंस लगाए। लगातार बनाए गए दबाव की वजह से जजों ने अकबरी को विजेता घोषित करते हुए उनके रिकॉर्ड को 12-1 कर दिया।

मुगा ने कड़े मुकाबले में सुपर ये चैन को हराया

Super Yay Chan Muga Seto ONE Friday Fights 110 39

मुगा सेटो का दमदार अटैक सुपर ये चैन के लिए 138-पाउंड मॉय थाई मैच में कुछ ज्यादा ही साबित हुआ।

जापानी स्टार ने तीनों राउंड तक अपने विरोधी पर दबाव बनाकर रखा। अंत में मुगा को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 22-5 हो गया।

कावानो ने हू को मात देकर ONE में दूसरी जीत दर्ज की

इवेंट के इकलौते किकबॉक्सिंग मैच में रयुकी कावानो ने तीन राउंड तक हू ये को छकाकर स्ट्रॉवेट मैच को अपने नाम किया और ONE Friday Fights में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

तीनों राउंड में दोनों ओर से अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई गई, मगर कावानो के हमले निशाने पर लग रहे थे। सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 8-2 हो गया।

गिनिज़त्स्की ने बोज़ारबोएव को TKO कर परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखा

इवान गिनिज़त्स्की ने मिडलवेट MMA फाइट में खुर्शिदबेक बोज़ारबोएव को अपनी जबरदस्त ताकत से फिनिश किया

विरोधी को रिंग के कोने में ले जाकर उन्होंने ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक की झड़ी लगा दी और फिर रेफरी ने पहले राउंड में 3:54 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

29 वर्षीय स्टार ने अपना 100 फीसदी फिनिश रेट कायम रखते हुए रिकॉर्ड को 6-1 किया।

डॉबिन ने कलाडो को मात देकर डेब्यू मैच में जीत दर्ज की

“डेंजरस” शे डॉबिन ने लाइटवेट MMA फाइट में अपने नाम पर खरा उतरते हुए डिओगो “द किंग डी” कलाडो को पहले राउंड में फिनिश कर दिया।

उन्होंने जैब और हुक्स से विरोधी को दूरी पर रखा और एक समय रिंग की रस्सियों की ओर धकेलकर एल्बोज़ से वार किया, जिससे उनके सिरे पर गंभीर कट लगा।

रिंगसाइड मौजूद डॉक्टर ने उनकी जांच की और कलाडो को मैच के लिए अनफिट घोषित कर दिया। इस तरह पहले राउंड में 2:06 मिनट पर जीत डॉबिन को मिली।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400