इन 5 कारणों से 29 अप्रैल को ONE SAMURAI 1 देखना न भूलें

March 2026 ONE SAMURAI Press Conference 36 scaled

ONE Championship की बुधवार, 29 अप्रैल को जापान की राजधानी टोक्यो में ONE SAMURAI 1 के साथ वापसी होने जा रही है, जिसमें एक से बढ़कर एक जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे।

कार्ड के मेन इवेंट में दो चिर-प्रतिद्वंदी नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त वर्ल्ड टाइटल मैच भी होंगे तो वहीं ढेर सारे टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी विरासत को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे।

आइए यहां जानने की कोशिश करते हैं कि किन पांच कारणों से सभी मार्शल आर्ट्स फैंस को ये मुकाबले जरूर देखने चाहिए।

रोडटंग के साथ प्रतिद्वंदिता और महान करियर का समापन करेंगे टकेरु

किकबॉक्सिंग में शायद ही कुछ ही फाइटर्स का योगदान टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा जितना रहा होगा। तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन ने लगातार आगे बढ़कर दबाव बनाने वाले स्टाइल के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है।

अपने करियर की आखिरी फाइट में उनका सामना ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से होगा। इससे पहले उन दोनों की टक्कर पिछले साल ONE 172 में हुई थी, जहां जापानी दिग्गज को हार मिली।

अब टकेरु पुरानी हार का हिसाब बराबर करते हुए खेल के सबसे बड़े स्टेज से विदाई लेना चाहेंगे। उनका पूरा प्रयास होगा कि जीत के साथ महान करियर पर विराम लगाएं और रोडटंग के अतिरिक्त उनके लिए कोई और बेहतरीन प्रतिद्वंदी हो भी नहीं सकता था।

योज़ा शानदार वर्ल्ड टाइटल मैच में हैगर्टी से भिड़ेंगे

पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा ने ONE में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर तीन बड़े विरोधियों को पराजित किया है। अब उनका सामना अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी से होने जा रहा है।

हैगर्टी के पास अपने विरोधियों को परास्त करने की शानदार काबिलियत है। वहीं योज़ा की बात करें तो वो क्योकुशिन बैकग्राउंड से आते हैं और दबाव बनाकर व शानदार किकबॉक्सिंग के जरिए खेल में अपनी पहचान बनाई है।

ऐसे में टोक्यो में होने वाला ये वर्ल्ड टाइटल मैच बहुत खास होगा। योज़ा के पास अपने घरेलू फैंस के सामने वर्ल्ड चैंपियन बनकर खुद को बेंटमवेट डिविजन का अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनाने का मौका होगा।

वाकामत्सु और नडाका अपने खिताबों को टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ बचाएंगे

टोक्यो में दो जापानी वर्ल्ड चैंपियन अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे। पहले ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु की टक्कर अवाज़ेबक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव से होगी।

वाकामत्सु को शानदार फिनिशिंग की काबिलियत के लिए जाना जाता है। वो पिछले दो मैचों में दो बड़े अनुभवे फाइटर्स को मात दे चुके हैं और अब उनका सामना एक युवा स्टार से होगा, जो कि 15-2 का करियर रिकॉर्ड रखते हैं, जिसमें 14 जीत फिनिश से आई हैं।

वहीं ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका योशीनारी अपनी शानदार तकनीकी स्किल्स को ONE रिंग में फिर से लेकर आ रहे हैं। वो पिछली 40 फाइट में लगातार जीत के सिलसिले को लिए अपनी बेल्ट को डिफेंड करने उतरेंगे। उनका सामना एक खतरनाक थाई फाइटर सोंगचोइनोई कियटसोंग्रिट से होगा, जिन्होंने प्रमोशन में अब तक 10 जीत हासिल की हैं।

टोक्यो में नई पीढ़ी के स्टार्स का उदय

टोक्यो में हो रहे इवेंट के जरिए नई पीढ़ी के बड़े स्टार्स सामने आएंगे। 21 वर्षीय शिमोन योशीनारी, 23 वर्षीय “मिस्टर पैपर” ह्यू इवाटा और 19 वर्षीय जोहान “जोजो” गज़ाली संगठन के शानदार एथलीट्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शिमोन और गज़ाली की टक्कर एक्शन से भरपूर फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी। जापानी स्टार की बात करें तो वो लगातार चार मैचों को अपने नाम करने के बाद यहां आएंगे। गज़ाली भी अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

वहीं ह्यू का सामना हमवतन अनुभवी स्टार टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” से फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा। ये मुकाबला ह्यू के लिए कड़ी परीक्षा है, जो कि अपना 13-0 का शानदार रिकॉर्ड आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

ऐतिहासिक ONE SAMURAI सीरीज़ की शुरुआत

ONE Samurai PressCon

ONE SAMURAI 1 के जरिए जापान में मार्शल आर्ट्स के नए युग की शुरुआत होने जा रही है।

इस मासिक सीरीज में हर महीने शानदार एक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें जापानी और इंटरनेशनल स्टार्स लोकल फैन बेस के सामने शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे। अगले पांच सालों में कुल मिलाकर इसके 60 इवेंट्स होंगे, जहां जबरदस्त मैच, स्टोरीलाइंस और खास प्रतिद्वंदिता नजर आएंगी।

हर एथलीट के पास मौका होगा कि वो शानदार खेल दिखाते हुए खुद को वर्ल्ड टाइटल के करीब लेकर आए।

किकबॉक्सिंग में और

Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan