ONE Friday Fights 153 मेन इवेंट रिजल्ट: वोरापोन ने तीन राउंड तक टॉम केसी को पछाड़ा
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने प्रमोशन में डेब्यू करने वाले टॉम “नो टाइम” केसी को ONE Friday Fights 153 के बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई। इस शानदार इवेंट का आयोजन 8 मई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।
ये 23 वर्षीय स्टार की एशिया प्राइमटाइम पर लगातार तीसरी जीत थी, मगर उन्हें इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
उन्होंने फ्रेंच स्टार के अगले पैर को लो किक्स से टारगेट किया। हालांकि, केसी ने पंच कॉम्बिनेशन लगाने के बाद किक्स लगाईं।
लेकिन वोरापोन का फुटवर्क कमाल का रहा और उन्होंने साइड में जाते हुए असरदार तरीके से काउंटर लगाए। केसी ने खुद पर हताशा हावी नहीं होने दी और उन्हें क्लिंच में घुटने के वार से सफलता मिली।
दूसरे राउंड में वोरापोन ने 25 वर्षीय स्टार की बॉडी पर लेफ्ट किक्स से वार किया और विरोधी के शरीर पर इसके निशान साफ देखे जा सकते थे। थाई स्टार राउंड के अंत में थोड़े ढीले पड़ते दिखे। केसी ने मौके का फायदा उठाकर पंचों से लय वापस पाई।

तीसरे राउंड में दोनों रिंग के बीच में आए और पीछे हटने को तैयार ही नहीं हुए। वोरापोन ने बॉडी किक का सहारा लिया, लेकिन केसी के अटैक की गति काफी तेज हो गई। उन्होंने फाइट के सबसे खास पलों में ताबड़तोड़ पंच लगाए।
उन्होंने जम्पिंग नी का भी सहारा लिया, लेकिन वोरापोन ने उनके चेहरे पर वार किया। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किए।
नौ मिनट के शानदार एक्शन के बाद तीनों जजों ने वोरापोन के पक्ष में फैसला सुनाया और उनके करियर में जीत की संख्या 71 हो गई।

ONE Friday Fights 153 के नतीजे
- वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने टॉम “नो टाइम” केसी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- डेडुआंगलैक टीडेड99 ने साइबर सोर टिएनपो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- खुनपोनोई सोर सोमाई ने ये यिंट नाउंग को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 2:14 मिनट में (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- मोहम्मद तौफीक ने केउकांगवान टोरफनफार्म को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 2:53 मिनट में (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- एडम बेनवारवार ने केंडू इरविंग को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 0:52 मिनट में (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- हेर्न एनएफ लुकसुआन ने चिहान डोगु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – दूसरे राउंड के 2:02 मिनट में (मॉय थाई – एटमवेट)
- ज़ोई न्यूशवांडर ने टेलर “टे-टे” मैकक्लेची को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- एल्डो क्रूज़ ने वैन मुहम्मद सबरी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 2:00 मिनट में (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- जोंगजून पार्क ने जूनपेई नामाटोम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 3:03 मिनट में (MMA – बेंटमवेट)