इन 3 कारणों से 28 अगस्त को The Inner Circle 28 देखना न भूलें

Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.

ONE Championship के दुनिया भर के फैंस के लिए शुक्रवार, 28 अगस्त का दिन खास होने वाला है क्योंकि The Inner Circle 28 बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा और एशिया प्राइमटाइम में सिर्फ मेंबर्स के लिए live.onefc.com पर लाइव प्रसारित होगा।

इस कार्ड में चार मॉय थाई मुकाबले और एक किकबॉक्सिंग बाउट शामिल हैं, जो फैंस शुरु से आखिर तक शानदार मुकाबले देंगी।

बिना किसी देरी के जानते हैं कि क्यों फैंस को ये इवेंट हर हाल में देखना चाहिए

#1 मेन इवेंट में धमाकेदार मुकाबला

थाई फाइटर वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम और इटालियन स्टार लैनी ब्लासी इस कार्ड में मेन इवेंट में उतरेंगे और साबित करने को तैयार होंगे कि उनका बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबला स्पॉटलाइट पाने का हकदार क्यों है।

23 वर्षीय थाई स्टार का ONE करियर शुरुआत में उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने अपनी पहली छह फाइट्स में से सिर्फ दो ही जीतीं। लेकिन उसके बाद से Sor Dechapan के इस स्टार ने अपनी पिछली आठ फाइट्स में से सात जीतीं और अब वो तीन मैचों की जीत की लय के साथ शुक्रवार को उतरेंगे।

इस लय में “मैन ऑफ स्टील” सोई लिन ऊ और आर्थर ब्रोसियर के खिलाफ लगातार पहले राउंड में नॉकआउट शामिल हैं।

The Inner Circle 28 में उनके सामने एक ऐसे फाइटर होंगे, जिनकी कहानी खुद संघर्ष से भरी है। ब्लासी का प्रमोशनल डेब्यू नॉकआउट हार के साथ खत्म हुआ, जो इस इटालियन फाइटर के लिए किसी भी हाल में अच्छी शुरुआत नहीं थी, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए अपनी पिछली चार फाइट्स में से तीन जीतीं।

ब्लासी एक शानदार स्ट्राइकर हैं, जो अपनी रेंज से फाइट करने में सहज हैं, लेकिन उन्होंने ये भी दिखाया है कि जरूरत पड़ने पर वो करीबी रेंज में भी फाइट से पीछे नहीं हटते। अब वो फॉर्म में चल रहे वोरापोन के खिलाफ अपनी जीत की लय को तीन तक ले जाना चाहेंगे।

#2 कोई छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट पा सकता है

इस कार्ड में हर फाइटर के पास एक लाख यूएस डॉलर के मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट का मौका है, लेकिन कुछ नाम शुक्रवार को खासतौर पर पहले से अधिक प्रेरित नजर आएंगे।

मेन इवेंट में एक और शानदार जीत के साथ वोरापोन का दावा और मजबूत हो जाएगा, लेकिन कार्ड में एक और मुकाबला ऐसा है, जिसमें दांव उतने ही बड़े हैं और वो है इसानुए सोर सासिवट और उबैद “बैड” हुसैन के बीच फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबला।

इसानुए ने अपनी पूरी पहचान घातक फिनिशिंग क्षमता के दम पर बनाई है। उनकी हर प्रमोशनल जीत नॉकआउट से आई है और उनके हाथों ने विरोधियों पर जमकर कहर बरपाया है।

सिर्फ इसी साल 22 वर्षीय इस फाइटर ने सैनिट लुकथामसुआ को राइट हुक से गिराया और खुनपोन एकमुआंगनोन को बॉडी शॉट से फिनिश किया। इन दोनों धमाकेदार प्रदर्शनों ने साबित किया कि उनके सामने पूरे तीन राउंड टिक पाना आसान नहीं है।

लेकिन हुसैन के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होगा। ये अजेय ब्रिटिश-पाकिस्तानी स्टार 9-0 के रिकॉर्ड के साथ प्रमोशन में शामिल हुए थे और अब उन्होंने वो आंकड़ा लगभग दोगुना कर लिया है। वो The Inner Circle 28 में 16-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे, हाल ही में उन्होंने ONE Friday Fights 160 में सैनपेट सोर सलाचीप को एक ही राउंड में हराया था।

दो घातक नॉकआउट आर्टिस्ट, छह अंकों का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दांव पर और इस मुकाबले को यादगार बनाने की पूरी वजह।

#3 फ्लाइवेट मॉय थाई के शानदार मैच

इसानुए और हुसैन के इस मुकाबले के अलावा दो और फ्लाईवेट मॉय थाई मैच फैंस का मनोरंजन करेंगे। को-मेन इवेंट में रैम्बोंग सोर थेरापैट का सामना चार्टपयाक सकसाटून से होगा। दोनों ऐसे अनुभवी हैं, जिनके करियर में काफी उपलब्धियां शामिल हैं।

29 वर्षीय रैम्बोंग के नाम करियर में 84 जीत हैं और ONE में उनका रिकॉर्ड 11-4 है। वहीं 28 वर्षीय चार्टपयाक के नाम 71-18 का रिकॉर्ड है और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनका रिकॉर्ड 10-2 है।

दोनों फाइटर्स ने अपने करियर में कई बार तीन राउंड तक चलने वाले जोरदार मुकाबले दिए हैं, हालांकि मौका मिलने पर दोनों जल्दी मैच खत्म करने में भी माहिर हैं।

फ्लाइवेट एक्शन को पूरा करते हुए बास्ता अब्देलमौनेमे अपना बेहद प्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू फखरिद्दीन हसनोव के खिलाफ करेंगे।

26 वर्षीय अल्जीरियन फाइटर के पास अपने पहले मुकाबले में खुद को साबित करने का मौका होगा, वहीं 25 वर्षीय हसनोव, जिनका रिकॉर्ड 23-5 है, अपनी शुरुआती दो हार के बाद प्रमोशन में अपनी पहली जीत की तलाश में होंगे।

दोनों फाइटर्स में वो हुनर और भूख है, जो बताती है कि 28 अगस्त को The Inner Circle 28 के सबसे मनोरंजक मैचों में से एक बन सकता है।

मॉय थाई में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39