दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की शुक्रवार, 28 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 168 और The Inner Circle 28 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 28 के बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में थाई स्टार वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना इटालियन स्ट्राइकर लैनी ब्लासी से होगा। दोनों ही युवा स्टार्स जीत की लय के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे।
वहीं को-मेन इवेंट मुकाबले की बात करें तो दो थाई स्टार्स टक्कर लेते दिखेंगे, जहां फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में रैम्बोंग सोर थेरापैट का सामना चार्टपयाक सकसाटून से होगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 168 के मेन इवेंट में वुटिक्राई वोर चक्रावट और मोहम्मद हबीबपोर की भिड़ंत बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगी।
भारत में The Inner Circle 28 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 168 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।