ONE Championship की 8 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 153 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।
ONE Friday Fights 153 के मेन इवेंट में वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में टॉम केसी से होगा।
वहीं The Inner Circle के मेन इवेंट मैच में थाई-मलेशियाई सनसनी एडम सोर डेचापैन की टक्कर फ्रांस से एंज़ो क्लैरिस से देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त एक और मलेशियाई स्टार रिफदीन मसदोर शो में शिरकत करते दिखेंगे।
भारत में The Inner Circle को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 153 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।