The Inner Circle रिजल्ट्स, 8 मई: एडम सोर डेचापैन ने फ्लाइंग अटैक्स के दम पर एंज़ो क्लैरिस को मात दी

Adam Sor Dechapan Enzo Clarisse The Inner Circle May 8 7 scaled

एडम सोर डेचापैन ने शानदार मॉय थाई खेल दिखाते हुए 8 मई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडिटय में हुए The Inner Circle के मेन इवेंट में एंज़ो क्लैरिस को हराने में सफलता अर्जित की।

18 वर्षीय Sor Dechapan टीम के स्टार ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में शुरु से ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे, जिसका प्रसारण एशिया प्राइमटाइम के दौरान live.onefc.com पर किया गया।

Adam Sor Dechapan Enzo Clarisse The Inner Circle May 8 6

दोनों ही स्टार्स ने पहले राउंड से रेंज से अंदर-बाहर जाना शुरु कर दिया, हाई किक्स और पंच लगाए। उसके बाद एडम द्वारा लगाई गई हेड किक फ्रेंच स्टार पर जा लगी और वो मैट पर गिर गए।

क्लैरिस उससे रिकवर हुए, लेकिन युवा थाई-मलेशियाई स्टार ने खुद का बचाव करते हुए शानदार अटैक जारी रखे।

एडम ने दूसरे राउंड में फ्लाइंग किक्स लगानी जारी रखीं और बॉडी पर भी पंच लगाए। इन कॉम्बिनेशन से क्लैरिस को नुकसान हुआ। इसकी वजह से 22 वर्षीय स्टार ने अधिकतर समय बैकफुट पर बिताया।

Adam Sor Dechapan Enzo Clarisse The Inner Circle May 8 8

तीसरे राउंड में 18 वर्षीय स्टार ने विरोधी के गार्ड को भेदते हुए अपने हाथों से वार किए। Team Mehdi Zatout के स्टार ने विरोधी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन युवा स्टार खुद को बचाने में सफल रहे और मौका मिलने पर अपने प्रतिद्वंदी को परेशान करते रहे।

इस शानदार जीत के बाद वो अपने भाई अलिफ सोर डेचापैन की तरह एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतने के करीब आ गए हैं। इससे उनका रिकॉर्ड 54-5 हो गया है।

8 मई को हुए The Inner Circle के नतीजे:

  • एडम सोर डेचापैन ने एंज़ो क्लैरिस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • रिफदीन मसदोर ने पेटकियटीसैक “द टैंक” ओ सैनसुक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • चार्टपयाक सकसाटून ने थॉ लिन टेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग ने विक्टर ह्यूगो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • दाइकी योनेकुरा ने रोड्रीगो “डिगिन्यो” मैरेलो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (सबमिशन ग्रैपलिंग – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage