The Inner Circle और ONE Friday Fights 153 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled

मई महीने की शानदार शुरुआत के बाद ONE Championship की बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की 8 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 153 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।

The Inner Circle के मेन इवेंट मैच में थाई-मलेशियाई सनसनी एडम सोर डेचापैन की टक्कर फ्रांस से एंज़ो क्लैरिस से देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त एक और मलेशियाई स्टार रिफदीन मसदोर शो में शिरकत करते दिखेंगे।

वहीं ONE Friday Fights 153 के मेन इवेंट में वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में टॉम केसी से होगा।

आप ONE Friday Fights 153 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights


बेंटमवेट मॉय थाई
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने टॉम “नो टाइम” केसी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
डेडुआंगलैक टोरफनफार्म ने साइबर सोर टिएनपो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
खुनपोनोई सोर सोमाई ने ये यिंट नाउंग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:14 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
मोहम्मद तौफीक ने केउकांगवान टोरफनफार्म को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:53 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
एडम बेनवारवार ने केंडू इरविंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:52 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
हेर्न एनएफ लुकसुआन ने चिहान डोगु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:02 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
ज़ोई न्यूशवांडर ने टेलर “टे-टे” मैकक्लेची को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
एल्डो क्रूज़ ने वैन मुहम्मद सबरी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:00 मिनट में
बेंटमवेट MMA
जोंगजून पार्क ने जूनपेई नामाटोम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:03 मिनट में

The Inner Circle


स्ट्रॉवेट मॉय थाई
एडम सोर डेचापैन ने एंज़ो क्लैरिस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
रिफदीन मसदोर ने पेटकियटीसैक “द टैंक” ओ सैनसुक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चार्टपयाक सकसाटून ने थॉ लिन टेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग ने विक्टर ह्यूगो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
दाइकी योनेकुरा ने रोड्रीगो “डिगिन्यो” मैरेलो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty