ONE Friday Fights 26 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

kulabdam rafibohic faceoff off26 1920x1280 1

ONE Championship ने इस महीने के आखिरी शो का शानदार समापन किया।

21 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Friday Fights 26 का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया गया, जिसमें 12 धमाकेदार मॉय थाई और MMA फाइट देखने को मिली।

इस इवेंट को दो बेहतरीन पूर्व मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस ने हेडलाइन किया, जिसमें कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई का सामना राफी बोहिच से हुआ। दुर्भाग्यवश, अनजाने में कुलबडम को आंख में लगी चोट के कारण मैच को नो कॉन्टेस्ट घोषित किया गया।

शो में #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर टाईकी नाइटो, थाई सनसनी नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक और प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले 3-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन शामिल रहे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
रटचासीसैन “लेफ्ट मीटियोराइट” लाओचोकचारोएन और राफी बोहिच के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
बेंटमवेट मॉय थाई
किरिल खोमुतोव ने सुआकिम पोंगसुफान पीके को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:58 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
अपिवट सोर सोमनक ने डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
137 LBS मॉय थाई
पुएंगलुआंग बानराम्बा ने खुनपोनोई सोर सोमाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:59 मिनट में
134 LBS मॉय थाई
पेटडम पेटकियटपेट ने सकचाइनोई एम यू डेन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:04 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
जूनियर फेयरटेक्स ने वांग युए को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
डेडुआंगलैक टोरफनफार्म ने टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
मोहम्मद सियासरानी ने सेटनफाह सिटसोंगपीनोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:26 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
मावलद टिफियेव ने रैम्बो मोर रटानाबैंडिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
126.2 LBS मॉय थाई
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने जेल्टे ब्लूमेर्ट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
लीसा “द सैवेज” किरियाकोउ ने नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
ब्रेट “द अमेरिकन नोमैड” पास्टोर ने इमरान “एनाकोंडा” हाफिज़ोलु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35