ONE Samurai 1 के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में ह्यू से भिड़ेंगे टाईकी नाइटो

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1

अपराजित जापानी सनसनी ह्यू अप्रैल महीने में होने वाले ONE Samurai 1 में अपने ही देश के एथलीट टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा।

ये मुकाबला जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इस ब्लॉकबस्टर इवेंट को रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के बीच होने वाला ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

ह्यू ONE Fight Night 41 में शानदार प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे।

23 वर्षीय स्टार ने उस बाउट में सुआब्लैक टोर प्रान49 को पहले राउंड में तीन बार नॉकडाउन कर TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने 13-0 से रिकॉर्ड आगे बढ़ाया और ONE चेयरमैन व सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला।

ये उनका ONE में दूसरा बोनस रहा। इससे पहले उन्होंने ONE Fight Night 35 में जॉर्डन एस्टुपिनन को तीसरे राउंड में पराजित कर जीता था।

सुआब्लैक के खिलाफ ये उनका ONE में लगातार चौथा फिनिश था और उन्होंने खुद को फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।

मैच के बाद Team Mehdi Zatout और TEAM3K के स्टार ने अपने इरादे जाहिर किए और बताया कि उनकी नजरें रोडटंग से मैच और डिविजनल चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के खिताब पर हैं।

लेकिन इस ONE वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले उन्हें जापानी कंटेंडर से भिड़ना होगा।

ह्यू ने नाइटो को फाइट के लिए ललकारा, जिन्होंने इसे स्वीकार किया। उसके बाद अपराजित स्टार ने नॉकआउट की भविष्यवाणी की।

ह्यू ने बताया:

“अगर तुमने मुझसे फाइट की तो नॉकआउट हो जाओगे।”

अब इन दोनों की जुबानी जंग रिंग के अंदर अंजाम तक पहुंचेगी।

नाइटो खुद शानदार लय के साथ उतरेंगे। 30 वर्षीय स्टार ने अपने हालिया मैच में नाकरोब फेयरटेक्स को ONE Fight Night 37 के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच के पहले राउंड में हराया था।

ये उनकी लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले ONE Fight Night 32 में उन्होंने जोहान एस्टुपिनन को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

अपनी शानदार काउंटर स्ट्राइकिंग और दबाव में संयम बनाने के लिए मशहूर Bell Wood Fight Team के स्टार को जापान के सबसे उम्दा तकनीकी स्ट्राइकर्स में जाना जाते हैं।

ह्यू के लिए ये मैच अलग तरह का चैलेंजर रखता है। उन्होंने अपने विरोधियों को स्पीड, क्रिएटिविटी और फिनिशिंग की क्षमता से ढेर किया है। नाइटो की बात करें तो उनके पास अनुभव, सटीकता और छोटी गलतियों को भुनाने की काबिलियत है।

दोनों ही स्टार्स अपनी लय और जापान के गौरव को अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57