3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 137: Tawanchai Vs. Liu को यादगार बना सकते हैं

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai John Lineker ONE Fight Night 27 50 scaled

19 दिसंबर को होने वाले ONE Friday Fights 137: Tawanchai vs. Liu के जरिए साल 2025 का समापन होगा और इस लाजवाब इवेंट में धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे।

एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले कार्ड का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

शो के मेन इवेंट में मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई की टक्कर “स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग से फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगी, जिसके नतीजे से डिविजन की तस्वीर बदल सकती है।

मेन इवेंट के अलावा दिग्गज सैम-ए गैयानघादाओ की टक्कर जाओसुयाई सोर डेचापैन से स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच और स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान और थोंगपून पीके साइन्चाई की जोरदार टक्कर होगी।

आइए जानते हैं कि वो कौन से मैच हैं, जो शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 कुलबडम Vs. पीटीटी

जब “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और पीटीटी अपिचार्ट फार्म जैसे स्ट्राइकर्स को-मेन इवेंट में होने वाले बेंटमवेट मॉय थाई मैच में भिड़ेंगे तो शानदार एक्शन की गारंटी है।

27 वर्षीय कुलबडम के नाम 11 प्रमोशनल जीत हैं और उन्हें अपने बाएं हाथ में घातक ताकत के लिए जाना जाता है। वो पिछले चार मैचों में बहुत ही शानदार रहे और उन्होंने सुआब्लैक टोर प्रान49, जॉन लिनेकर, फरज़ान चिचेक और फिलिपे लोबो को धूल चटाई।

वहीं पीटीटी 112 करियर जीत के नंबर को लिए इस मैच में कदम रखेंगे। डेब्यू मैच को करीबी अंतर से हारने के बाद उन्होंने ONE Friday Fights 126 में अलेसियो मालाटेस्टा को पराजित किया।

दोनों फाइटर्स की खासियत है कि वो पीछे नहीं हटते, ऐसे में फैंस को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

#2 जो नाटावट Vs. मोहम्मद सियासरानी

“स्मोकिन” जो नाटावट और मोहम्मद सियासरानी के बीच की टक्कर नए युग का प्रारंभ होगी या फिर दिग्गज के उदय की गाथा।

अनुभवी नाटावट पूर्व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं और उन्होंने ONE में छह मुकाबलों में जीत अर्जित की हैं। हार के बाद बावजूद उन्होंने दो मरतबा तवनचाई को उनकी हद तक पुश किया था।

इस समय 36 वर्षीय धुरंधर हार के बुरे दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें हर हाल में अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ना होगा और इसके लिए ईरानी प्रतिद्वंदी बिल्कुल सही हैं।

सियासरानी की बात करें तो ONE Friday Fights में 4-0 का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें दिग्गज सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग पर भी जीत है। हालांकि, उसके बाद 23 वर्षीय स्टार को लगातार दो हार मिली, लेकिन उन्होंने तीन जीत के साथ बेमिसाल वापसी की।

अब उनका प्रयास एक अनुभवी स्टार को मात देकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने पर होगी।

#3 गिंगसंगलैक Vs. सुरियानलैक

फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में गिंगसंगलैक वोर कुमचामनार्न और सुरियानलैक पोर येनयिंग की टक्कर फाइट ऑफ द नाइट बनने का दम रखती है।

डेब्यू के बाद गिंगसंगलैक को असफलता के कारण 1-4 का अनचाहा रिकॉर्ड बनाना पड़ा, लेकिन उन्होंने हाइलाइट-रील फिनिश के जरिए अपनी सही काबिलियत दिखाई।

उन्होंने ONE Friday Fights 115 में अलेक्सी बेलिको को पहले राउंड में स्पिनिंग बैकफिस्ट से ढेर कर सबको हैरान कर दिया। फिर ONE Friday Fights 120 में म्यांमार के दिलचस्प फाइटर थांट ज़िन को पहले राउंड में तीन बार नॉकडाउन कर शानदार TKO जीत दर्ज की।

उनके सामने दीवार बनकर खड़े होंगे बेहद अनुभवी 29 वर्षीय फाइटर सुरियानलैक। हर बार दमदार मैच देने के लिए जाने जाने वाले थाई स्टार ने प्रमोशन में नौ जीत अपने नाम की हैं।

अब दोनों का प्रयास होगा कि शानदार जीत के साथ वो कॉन्ट्रैक्ट हासिल करें।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty