लिउ मेंगयैंग ने ONE Friday Fights 137 में तवनचाई को नॉकआउट करने के बाद सुपरबोन को ललकारा – ‘मुझे बेल्ट चाहिए’

Liu Mengyang Tawanchai PK Saenchai ONE Friday Fights 137 1 scaled

“स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग जब ONE Friday Fights 137 में फाइट के लिए उतरे तो उनके मन में सिर्फ एक ही लक्ष्य था और वो ये कि खुद को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के करीब ले जाना।

22 वर्षीय चीनी स्ट्राइकर ने 19 दिसंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में अपने शानदार प्रदर्शन के दम सबको हैरान कर दिया। उन्होंने 52 सेकंड में मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को काफ किक के जरिए ढेर कर दिया।

मेन इवेंट मैच की शुरुआत से ही तवनचाई ने अपनी आक्रामकता दिखाई और टीप के जरिए लिउ को गिरा दिया। लेकिन Shunyuan Fight Club के एथलीट को मानो इस अटैक ने जगा दिया।

लिउ ने उसके बाद एक राइट हैंड जड़ा, जिसकी वजह से PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि रिंग की रस्सियों की ओर चले गए। फिर उन्होंने तवनचाई के अगले पैर को काफ किक्स से निशाना बनाया।

तवनचाई पुश किक्स से दूरी को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे, मगर फिर लिउ ने चौथी काफ किक जड़ी जो मैच का अंत साबित हुई।

तवनचाई अचानक से मैट पर बैठ गए।

थाई मेगास्टार ने उठने का प्रयास किया, मगर वो रेफरी के काउंट का जवाब नहीं दे पाए और मैच वहीं समाप्त हो गया। ये हाल ही में ONE Friday Fights इतिहास के सबसे चौंकाने वाले फिनिश में से एक रहा।

लिउ ने कहा:

“मुझे एक करारी आवाज आई। उनकी टांगें काफी पतली थी। शायद मेरे पैर ज्यादा मजबूत थे।

“मुझे बहुत खुशी हुई, लेकिन मैं तवनचाई के लिए चिंतित भी था। जब मैंने देखा कि उनके पैर में चोट लगी है तो मुझे उनको लेकर चिंता हुई। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगे।”

इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 35-7 हो गया और ये उनकी व टीम की मेहनत का नतीजा रहा।

लिउ और उनके कोच ने तवनचाई के फाइटिंग स्टाइल का करीब से अध्ययन किया और उन्होंने तीन तरीके निकाले, जिनके जरिए वे ONE Friday Fights 137 के मेन इवेंट का अंत करना चाहते थे। वे हथियार थे काफ किक, बॉडी किक और पावर पंच।

चीनी स्ट्राइकर ने इस बारे में बताया:

“मैंने फाइट से पहली तीन तकनीकों की तैयारी की थी। एक काफ किक, दूसरा पेट पर किक और आखिरी पंच। फाइट से पहले मैं इनमें से किसी एक तरीके से नॉकआउट के प्रयास में था।

“मैंने सोचा कि मुझे नॉकआउट हासिल होगा क्योंकि मैंने काफी मानसिक ट्रेनिंग और असल की ट्रेनिंग की थी। मुझे लगा था कि मैं नॉकआउट पा सकता हूं। मैं जानता था कि ये जरूर होगा।”

लिउ की नजरें सुपरबोन की किकबॉक्सिंग बेल्ट पर टिकीं

अपने करियर की सबसे शानदार जीत के बाद यकीनन लिउ मेंगयैंग ने खुद को वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ काफी आगे बढ़ा दिया है।

पिछले 12 महीनों में चीनी सनसनी ने कई सारी बड़ी जीत हासिल की हैं। इसमें पूर्व ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शैडो सिंघा माविन पर जीत शामिल हैं।

अब तवनचाई पर 52 सेकंड में आई जीत के बाद उन्होंने खुद को टॉप कंटेंडर बना दिया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन को मॉय थाई में दो बार तवनचाई से हार मिली है।

फिलहाल फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर सुपरबोन का राज है और उन्होंने हाल ही में टोक्यो, जापान में हुए ONE 173 में नोइरी को हराकर खिताब को यूनिफाई किया। इस इवेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके मरात ग्रिगोरियन के साथ संभावित मैच को लेकर बात उठी, जिसके लिए थाई योद्धा भी तैयार दिखे।

फिलहाल इस मैच की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और लिउ की जीत से डिविजन में नया चैलेंजर उभरकर सामने आ गया है।

चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट चैंपियन के खिलाफ बेसब्री से मैच का इंतजार कर रहे हैं।

लिउ ने बताया:

“मुझे लगता है कि उन्हें हराना मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये फाइट मुझे चैंपियनशिप मैच और मेरे सपने के करीब ले जाएगी।

“मुझे अगले मैच के लिए सुपरबोन की बेल्ट चाहिए। तुम्हारी बेल्ट! इसे मेरे कंधे पर रखने का समय आ गया है।”

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145