4 स्ट्राइकर्स जो ONE Friday Fights 137 में कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Ferzan Cicek ONE Friday Fights 103 8 scaled

ONE Championship की बैंकॉक, थाईलैंड में 19 दिसंबर को साल के आखिरी एशिया प्राइमटाइम इवेंट ONE Friday Fights 137 के लिए वापसी हो रही है।

इस धमाकेदार कार्ड में ढेर सारे बड़े नाम शामिल हैं तो कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने के लिए उतरेंगे।

हम 2026 की दहलीज पर खड़े हैं, आइए इससे पहले उन चार एथलीट्स की बात करते हैं जो नए साल की शुरुआत ONE के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बन कर सकते हैं।

#1 कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई

लेफ्ट हैंड में घातक ताकत के लिए चर्चित “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई ONE Friday Fights में लाजवाब रहे हैं। 27 वर्षीय स्टार ने करियर में 75 जीत और फिलहाल लगातार चार मैचों को अपने नाम कर चुके हैं।

कुलबडम ने अपने लेफ्ट हैंड के दम पर हाल ही में सुआब्लैक टोर प्रान49 और फरज़ान चिचेक को ढेर किया था।

इसके अलावा भी उन्होंने पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो पर जीत दर्ज कीं।

अगर वो पीटीटी अपिचार्ट फार्म को 19 दिसंबर के दिन हरा पाए तो वो 2025 की चौथी जीत हासिल करते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं।

#2 योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री

ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में शायद किसी ने योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री की तरह निरंतरता दिखाई हो। मार्च 2023 में डेब्यू के बाद से वो 11 में से 10 मैचों को शानदार अंदाज में जीतने में कामयाब रहे हैं।

फिलहाल वो पिछले आठ मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं और किसी भी तरह के प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ते हैं। अगर उन्हें लगातार नौवीं जीत मिली तो वो कॉन्ट्रैक्ट पा सकते हैं।

लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे अलेक्सी बेलिको और वो अनुभवी रूसी चैलेंजर को ढेर कर 2026 में कामयाबी से कदम बढ़ाना चाहेंगे।

#3 मोहम्मद सियासरानी

ईरानी नॉकआउट आर्टिस्ट मोहम्मद सियासरानी ने ONE Friday Fights में अपनी बेहद खास पहचान बना ली है।

Team Mehdi Zatout के 23 वर्षीय स्टार ने 9 प्रमोशनल मैचों में से सात को अपने नाम किया है, जिसमें उनकी मोहम्मद बुटासा, सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, लिउ मेंगयैंग और काइटो पर बड़ी जीत हैं।

किकबॉक्सिंग मैचों में लगातार तीन जीत के साथ सियासरानी ने दिखा दिया है कि वो किसी भी फेदरवेट स्टार को टक्कर दे सकते हैं। अगर वो अनुभवी मॉय थाई स्टार “स्मोकिन” जो नाटावट को हरा पाए तो ONE Friday Fights में कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले स्टार बन सकते हैं।

#4 शिमोन योशीनारी

21 वर्षीय सनसनी शिमोन योशीनारी ने अपने करियर में 24-1 का शानदार रिकॉर्ड कायम कर काबिलियत दिखाई है। उन्होंने अभी तक तीन प्रमोशनल जीत, जिसमें से दो में TKO आया, शामिल हैं। उनकी तगीर खलीलोव के खिलाफ हुई पिछली फाइट नो कॉन्टेस्ट करार दी गई।

अपनी नॉकआउट काबिलियत और शानदार स्टाइल के साथ उन्होंने दिखाया है कि वो ONE का भविष्य हैं।

अगर उन्हें अगले मैच में डेडुआंगलैक टीडेड99 को पराजित कर दिया तो वो 2026 से पहले मेन रोस्टर में जगह बना सकते हैं।

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34