करियर की पहली हार के बाद ऐरन कनार्टे ने शामिल गासानोव को चौंकाने का वादा किया – ‘ये फाइट अलग होगी’

Aaron Canarte Akbar Abdullaev ONE Fight Night 12 5

ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे अपने प्रोफेशनल करियर की पहली हार से उबरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

3 अगस्त को इक्वाडोरियन एथलीट का मुकाबला ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में #5 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल “द कोबरा” गासानोव से होगा, जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होगा।

पिछले साल जुलाई में ONE Fight Night 12 में अपने बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू में अपराजित सनसनी अकबर अब्दुलेव से पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हारने के बाद कनार्टे का ये पहला मुकाबला होगा।

“टॉमी गन” ने onefc.com को बताया कि पहली बार हार का स्वाद चखने से गासानोव के साथ मुकाबले से पहले उनका मनोबल बढ़ा है:

“अब जब मेरा परफेक्ट रिकॉर्ड टूट गया है तो मुझे पता है कि हारना कैसा लगता है और अब ऐसा महसूस होता है कि मुझ पर दबाव कम है।

“मुझे लगता है कि ये फाइट अलग होगी क्योंकि मुझे खुद पर बहुत भरोसा है और मैं आगे बढ़ने वाला हूं। मैं शामिल गासानोव के खिलाफ अपना सब कुछ लगा दूंगा और ये मुकाबला जीतूंगा।”

हालांकि वो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, लेकिन कनार्टे ने स्वीकार किया कि शुरुआत में हार को अच्छी तरह से नहीं संभाल सके। उन्होंने अपनी प्रेरणा पाने के लिए ट्रेनिंग से एक महीने की छुट्टी ले ली।

लेकिन अब थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध Phuket Fight Club के प्रतिनिधि 27 वर्षीय एथलीट का कहना है कि उन्होंने खुद को तैयार कर लिया है। उन्होंने अब्दुलेव से मिली हार को पीछे छोड़ दिया है और एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए वो सब कुछ कर रहे हैं जो वो कर सकते हैं:

“जिस तरह से मैं हारा और अपना परफेक्ट रिकॉर्ड खो दिया, उस कारण ये थोड़ा मुश्किल था। मैं ट्रेनिंग पर वापस नहीं लौटना चाहता था और मैंने आराम करने के लिए कुछ समय लिया।

“लेकिन उसके बाद मैंने खुद से कहा कि मुझे आगे बढ़ते रहना है। मैंने खुद को याद दिलाया कि ये खेल कठिन है और कई महान खिलाड़ी भी हारे हैं। मुझे पता था कि मुझे आगे बढ़ना होगा और सुधार जारी रखना होगा।”

टॉप 5 की रैंकिंग के गासानोव के खिलाफ कनार्टे खुद को पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वासी देख पा रहे हैं।

इक्वाडोरियन फाइटर ने कहा:

“मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं ऐसे व्यक्ति से लड़ रहा हूं जिनके पास रैंकिंग है, जिसका मतलब है कि मेरे पास जीतने के लिए बहुत कुछ है लेकिन खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं। मेरा ध्यान मैच पर केंद्रित है और इस बार मेरे पास बहुत आत्मविश्वास है। मैंने कड़ी मेहनत की है और मैं अपनी क्षमता पर पूरे विश्वास के साथ इस फाइट में उतर रहा हूं।”

कनार्टे को विश्वास है कि वो गासानोव को फिनिश कर सकते हैं

अपने पीछे एक नई टीम के साथ ऐरन कनार्टे का कहना है कि शामिल गासानोव जो भी मुकाबले में लाएंगे, वो उसके लिए तैयार हैं।

बेहतरीन सबमिशन गेम और खतरनाक टॉप पोजिशन ग्रैपलिंग के साथ एक प्रतिभाशाली टेकडाउन आर्टिस्ट “द कोबरा” को फेदरवेट MMA डिविजन के सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड फाइटर्स में से एक माना जाता है।

हालांकि, कनार्टे को लगता है कि इस मुकाबले में वो बेहतर ग्रैपलर साबित हो सकते हैं:

“मैंने Phuket Fight Club में अपनी टीम के साथ गासानोव का अध्ययन किया है। वो एक अच्छे रेसलर हैं, लेकिन मेरी भी अच्छी रेसलिंग है। मुझे विश्वास है कि मैं उन पर हावी होने में सक्षम होऊंगा। हम देखेंगे कि क्या होता है। मैं इतने सालों से इस पर काम कर रहा हूं और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”

कनार्टे स्वीकार करते हैं कि गासानोव एक खतरनाक फिनिशर हैं। आखिरकार, रूसी एथलीट ने अपनी कुल 14 जीतों में से 11 में स्टॉपेज से जीत दर्ज की हैं और ये सभी पहले राउंड में आई हैं।

लेकिन, उन तेज-तर्रार फिनिश के कारण “टॉमी गन” सोच रहे हैं कि क्या गासानोव पूरे 15 मिनट तक उनकी गति की बराबरी कर पाएंगे:

“वो पहले राउंड में फिनिश करने के लिए दबाव डालते हैं और इसकी वजह से वो जल्दी थक जाते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो तीनों राउंड्स तक लड़ने की क्षमता रखते हैं। मुझे ये भी नहीं लगता कि उनकी स्ट्राइकिंग मजबूत है।”

अंततः कनार्टे को लगता है कि वो ONE Fight Night 24 में जीत हासिल करेंगे और वो प्रभावशाली तरीके से ऐसा करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

उन्होंने 3 अगस्त के लिए एक भविष्यवाणी की:

“मैं खुद को उन्हें नॉकआउट या सबमिट करते हुए देखता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)