शामिल गासानोव ने ONE Fight Night 34 में गैरी टोनन को हराने की प्रतीज्ञा ली – ‘फाइट जीतने के लिए कोई भी तरीका ढूंढूंगा’

Shamil Gasanov Kim Jae Woong ONE on Prime Video 3 1920X1280 38 768x512

तीन रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल “द कोबरा” गासानोव काफी लंबे समय से गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ हिसाब बराबर करना चाहते हैं।

शनिवार, 2 अगस्त को दागेस्तानी ग्रैपलिंग सनसनी को आखिरकार वो मौका मिल रहा है और उनका सामना बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 34: Eersel vs. Jarvis के को-मेन इवेंट में अमेरिकी स्टार से होगा।

गासानोव को अपने इस प्रतिद्वंदी से जुलाई 2023 में हुए ONE Fight Night 12 में नीबार के जरिए दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“पहली बार टोनन से हारने के बाद मैं हमेशा से चाहता था कि जल्दी से जल्दी वापस आऊं और गैरी के साथ दोबारा फाइट करूं। मैं खुश हूं कि अब ये हो रहा है।

“हारने के बावजूद, सच कहूं तो उनकी ग्रैपलिंग के अलावा उन्होंने उस फाइट में कुछ और नहीं दिखाया। उनकी दूसरी फाइट्स में भी कुछ खास नजर नहीं आता।”

ये Peresvet Fight Team और Tiger Muay Thai एथलीट के करियर की पहली हार थी और वो BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) स्टार के खिलाफ जीतने के लिए उत्सुक हैं।

गासानोव ने बताया:

“मैं अपनी रक्षा नहीं करने वाला। बल्कि, मैं दिखाऊंगा कि मेरा अटैक ही मेरा सबसे अच्छा डिफेंस है। मैं वहां जाकर सिर्फ अटैक करूंगा और जीतूंगा।”

टोनन के लाजवाब सबमिशन गेम को देखते हुए गासानोव ने अपने ट्रेनिंग कैंप में कई सारे बदलाव किए हैं।

29 वर्षीय स्टार अपने घरेलू जिम में ट्रेनिंग करने के बाद थाईलैंड आए ताकि वहां Phuket Grappling Academy और Tiger Muay Thai जैसे लाजवाब जिम में स्किल्स को निखार सकें।

उन्होंने कहा:

“मैं पिछले महीने से कड़ी मेहनत से ट्रेनिंग कर रहा हूं। हमने इस रीमैच के लिए ग्रैपलिंग पर बहुत ध्यान दिया है।

“ग्रैपलिंग हमेशा से एक ऐसा क्षेत्र रहा है जिस पर मैं बहुत फोकस करता हूं। लेकिन इस फाइट के लिए टोनन के ग्रैपलिंग गेम की वजह से मैंने सामान्य से दो गुना ज्यादा ध्यान दिया है।”

ट्रेनिंग में किया गया बदलाव उनके जुझारु रवैये को दर्शाता है, जिसमें उनका प्रयास टोनन की सबसे बड़ी बढ़त से निपटने का होगा।

तीन रैंक के कंटेंडर दुनिया के सबसे शानदार BJJ एथलीट्स में से एक से भिड़ने के लिए तैयार हैं और उनकी नजर हाइलाइट-रील फिनिश पर टिकी है।

गासानोव ने आगे कहा:

“मैं हर जगह दबदबे वाला प्रदर्शन करने वाला हूं, ग्राउंड पर, स्टैंड-अप में। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं उन्हें हराने और ये फाइट जीतने के लिए कोई भी तरीका ढूंढूंगा।

“मेरा सपना ये है कि इस फाइट को पहले राउंड में ही खत्म कर दूं, सबमिशन से या TKO से।”

वर्ल्ड टाइटल मैच के सपने की तरफ बढ़ रहे हैं गासानोव

गैरी टोनन के खिलाफ जीत से ना सिर्फ उनका बदला पूरा होगा बल्कि इससे उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने में भी मदद मिल सकती है।

लगातार चार मैचों को जीतने के बाद “द कोबरा” का मानना है कि एक और शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई के खिलाफ मैच हासिल हो जाएगा।

29 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं अभी चार फाइट्स की जीत की लय में हूं, जिसमें दिग्गज मार्टिन गुयेन पर जीत भी शामिल है। अगर मैं गैरी टोनन को हराता हूं तो मुझे लगता है कि वर्ल्ड टाइटल के लिए अगला चैलेंजर कौन है, इसमें कोई सवाल नहीं होना चाहिए।”

भले ही उनके मन में ONE वर्ल्ड टाइटल के विचार हों, लेकिन उन्होंने माना कि टोनन को हराना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

गासानोव का लक्ष्य साफ है। वो ONE Fight Night 34 में शानदार प्रदर्शन कर छाप छोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं स्थिति या रैंकिंग के बारे में ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं है।

“फिलहाल, ये मेरे करियर की सबसे अहम फाइट है। मुझे टाइटल फाइट से ज्यादा इस फाइट की जरूरत थी। इसके बाद हम बेल्ट की बात कर सकते हैं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4