26 जून को The Inner Circle में केड रुओटोलो लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग बेल्ट को फैब्रिसियो आंद्रे के खिलाफ डिफेंड करेंगे

Kade Ruotolo Vs. Fabricio Andrey scaled

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो शुक्रवार, 15 मई को लाइटवेट MMA मुकाबले में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका के खिलाफ वापसी करने जा रहे हैं।

लेकिन उसके छह हफ्ते बाद वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच में उतरेंगे।

23 वर्षीय अमेरिकी सनसनी अपने खिताब को 26 जून को होने वाले The Inner Circle में फैब्रिसियो “होकेज” आंद्रे के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

रुओटोलो को इस पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है।

कैलिफोर्निया निवासी BJJ ब्लैक बेल्ट एथलीट ने मई 2022 में ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर कदम रखा। उन्होंने अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में जापानी दिग्गज शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को मात दी। उसके पांच महीने बाद ऊअली कुरझेव को हराकर पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल जीता।

खिताब जीतने के बाद वो इसे तीन बार डिफेंड कर चुके हैं, जहां एक बार मैथ्यूस गेब्रियल और दो बार नॉर्वे के टॉमी लेंगाकर के खिलाफ बचाव किया है।

रुओटोलो को सबमिशन हंटिंग स्किल्स, टॉप गेम और तेज गति के अटैक करने के स्टाइल के दम पर खेल के सबसे शानदार एथलीट्स में गिना जाता है।

उन्होंने MMA में भी शानदार प्रदर्शन किया है। रुओटोलो ने अभी तक तीनों मैचों को पहले राउंड में सबमिशन से जीता है।

रुओटोलो, इतिहास के सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन, अब अपने सबसे खतरनाक वर्ल्ड टाइटल डिफेंड के लिए तैयार हो रहे हैं। उनका सामना एक घातक ब्राजीलियाई एथलीट से होगा।

आंद्रे का जन्म BJJ दिग्गजों को पैदा करने के लिए मशहूर शहर मनाउस में हुआ।

ब्राजीलियाई स्टार का करियर रिकॉर्ड 106-27 रहा है और पिछले साल ONE Championship में डेब्यू करने के बाद वो बेहद खतरनाक नजर आए हैं।

उन्होंने अपने प्रमोशनल डेब्यू में इंग्लिश स्टार एशले विलियम्स को 2025 में हराया। फिर छह महीने बाद एडुआर्डो ग्रैनज़ोटो को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

इस साल फरवरी में उन्होंने हमवतन एथलीट और 2025 IBJJF वर्ल्ड चैंपियन जोआओ मेंडेज़ को हराकर खुद को सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक साबित किया।

आंद्रे को अपने ताकतवर टेकडाउन और सबमिशन गेम के लिए जाना जाता है और वो उन्होंने अपने विरोधियों के लिए कड़ी चुनौती पेश की है।

जब रुओटोलो का सामना BJJ वर्ल्ड चैंपियन से होगा तो एक शानदार वर्ल्ड टाइटल मैच देखने को मिलेगा।

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47