Kade_Ruotolo hero 1200x1165 champ 600x583

लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन

केड रुओटोलो

भार सीमा
168 LBS / 76.2 KG
हाइट
5'10" FT / 180 CM
देश
संयुक्त राज्य अमेरिका
आयु
20 Y
टीम
Atos

केड रुओटोलो के बारे में

केड रुओटोलो को काफी कम उम्र से ही विलक्षण प्रतिभा का धनी एथलीट मान लिया गया था और उन्होंने अपनी पीढ़ी के सबसे महान सबमिशन ग्रैपलिंग प्रतियोगियों में से एक बनकर खुद को साबित कर दिया है।

केड और उनके जुड़वा भाई टाय रुओटोलो ने 3 साल की उम्र में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु आर्ट तब सीखना शुरू किया था, जब उनके पिता उन्हें पहली क्लास के लिए ले गए थे। दोनों युवा भाइयों को तुरंत इस खेल से प्यार हो गया और उनकी योग्यता भी तुरंत साबित होने लगी थी।

केड अपनी किशोरावस्था में भी नहीं आए थे, जब उन्होंने और उनके जुड़वा भाई ने BJJ में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। 2013 में दोनों भाई अच्छे स्तर पर ग्रैपलिंग करने के लिए AOJ Academy के जाने-माने मेंडेस ब्रदर्स के साथ ट्रेनिंग करने चले गए। 2017 में दोनों भाई Atos में चले गए और तब से दिग्गज आंद्रे गल्वाओ की देखरेख में ट्रेनिंग करते हैं।

रुओटोलो भाइयों को BJJ और सबमिशन ग्रैपलिंग के उच्च स्तर तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा। केड ने दिसंबर 2021 में ब्राउन बेल्ट में IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और गल्वाओ ने कुछ ही दिनों बाद 18 वर्षीय जुड़वा भाइयों को ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया।

ब्लैक बेल्ट हासिल करने के कुछ महीनों बाद रुओटोलो भाइयों ने ONE Championship में अपनी जगह बनाई और केड के डेब्यू परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि वो प्रोमोशन में भविष्य के स्टार होंगे।

केड ने मई 2022 में ONE 157 में जापानी दिग्गज शिन्या एओकी पर निर्णय के माध्यम से जीत हासिल की। इस मैच को दो पीढ़ियों के संघर्ष के रूप में देखा गया और 19 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने “टोबीकन जुडन” को दिखाया कि BJJ में उनके स्टाइल में क्रांतिकारी तकनीकें शामिल हैं।

एओकी पर अपनी जीत के बाद केड ने 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बन गए। फाइनल में केड ने मीका गल्वाओ का सामना किया और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 77-किलोग्राम डिविजन में खिताब पर कब्जा करने के लिए हील हुक के साथ ब्राजीलियाई एथलीट को सबमिट कर दिया।

अपनी ADCC की तरोताजा जीत से लौटते हुए केड ने ONE Championship में वापसी की और एक बार फिर इतिहास के शिखर पर पहुंच गए। ग्रैपलिंग के दिग्गज फाइटर का मुकाबला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले मैच में रूसी एथलीट ऊअली कुरझेव से ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में हुआ था, जिसमें जीत हासिल करते हुए वो वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 1
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 1
राउंड 1 Matheus_Gabriel avatar 500x345 2
मैथ्यूस गेब्रियल
ब्राजील
ब्राजील Dec 3, 2022
ONE FIGHT NIGHT 5: DE RIDDER VS. MALYKHIN
Dec 3, 2022
जीत
सबमिशन SUB
राउंड 1 (4:26)
सबमिशन
राउंड 1 (4:26)
राउंड 1 (4:26) Uali_Kurzhev avatar 500x345 2
ऊअली कुरझेव
रूस
रूस Oct 22, 2022
ONE FIGHT NIGHT 3: LINEKER VS. ANDRADE
Oct 22, 2022
जीत
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 1 (10:0)
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 1 (10:0)
राउंड 1 (10:0) Shinya_Aoki avatar 500x345
शिन्या एओकी
जापान
जापान May 20, 2022
ONE 157: PETCHMORAKOT VS VIENOT
May 20, 2022

विश्लेषण

जीत - 3
हार - 0
1
सबमिशन SUB
0
2
सर्वसम्मत निर्णय UD
0

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
33%
जीत
3
टोटल बाउट्स
3

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
04m : 48s
कुल समय
0h : 14m : 26s

संबंधित आर्टिकल्स

View All
Shinya Aoki Kade Ruotolo ONE157 1920X1280 48
Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 54
Tommy Langaker posing in the Circle
Kade Ruotolo makes his way to the Circle at ONE on Prime Video 3
Tommy Langaker Uali Kurzhev ONE Fight Night 7 1920X1280 26
Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 6
Tommy Langaker Uali Kurzhev ONE Fight Night 7 1920X1280 41
Kade Ruotolo Matheus Gabriel ONE on Prime Video 5 1920X1280 64
Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE Friday Fights 9 107
Kade Ruotolo Matheus Gabriel ONE on Prime Video 5 1920X1280 28
Tye Ruotolo Marat Gafurov ONE on Prime Video 5 1920X1280 30
Danielle Kelly Mariia Molchanova ONE on Prime Video 4 1920X1280 15
सभी संबंधित आर्टिकल्स देखें