केड रुओटोलो बाहर, अब फैब्रिसियो आंद्रे ONE Fight Night 44 में ओवेन जोंस से टक्कर लेंगे

fabjones

फैब्रिसियो “होकेज” आंद्रे को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने लिए नया प्रतिद्वंदी मिल गया है।

ब्राजीलियाई स्टार का सामना अब ONE Fight Night 44: Jarvis vs. Rungrawee II के फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के जरिए प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे ओवेन जोंस से होगा। इस जोरदार मैच का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 26 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

आंद्रे का सामना पहले मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो से होना था। हालांकि, The Inner Circle में हिरोयुकी “जापानी बीस्ट” टेटुसका के खिलाफ लाइटवेट MMA मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।

अब खिताब मैच रद्द होने के बाद “होकेज” का प्रयास होगा कि वो अपने 3-0 के प्रमोशनल रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। मनाउस निवासी एथलीट ने ग्लोबल स्टेज पर अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।

वो एशले विलियम्स, एडुआर्डो ग्रैनजोटो, जोआओ मेंडेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से मात दे चुके हैं। 26 वर्षीय स्टार का पूरा प्रयास रहेगा कि वो अगले मैच को सबमिशन से जीतें ताकि खिताबी मैच हासिल कर सकें।

उनकी लय को बिगाड़ने के लिए जोंस मैदान में होंगे, जो कि ONE Championship में डेब्यू कर ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

21 वर्षीय ब्रिटिश सनसनी बचपन में रग्बी के शौकीन थे, मगर उन्होंने बाद में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु का रुख किया। बाद में वो Apex Jiu-Jitsu Academy में आकर एक वर्ल्ड क्लास ग्रैपलर बन गए।

लंदन निवासी एथलीट ने 2023 ADCC यूरोपियन ट्रायल्स जीतकर दुनिया को चौंका दिया था। उन्होंने 66 किलोग्राम भार वर्ग में रॉबर्ट डेगले और आंद्रे के पुराने प्रतिद्वंदी विलियम्स को पराजित कर ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह बनाई।

स्टाइल के नजरिए से बात करें तो ये एक लाजवाब मैच होगा। आंद्रे तेज-तर्रार मूवमेंट के लिए जाने जाते हैं तो जोंस को लेग लॉक्स लगाने में महारत हासिल है।

अगर इंग्लिश स्टार कामयाबी के साथ हील हुक्स और टो होल्ड लगा पाए तो आंद्रे को हराकर करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।

वहीं “होकेज” का प्रयास होगा कि वो अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखें।

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas