ONE Championship की शनिवार, 27 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एक धमाकेदार इवेंट ONE Fight Night 44 के साथ वापसी होने जा रही है।
मेन इवेंट मैच में दो पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स का सामना एक अहम रीमैच में होगा और इसका विजेता खिताबी मैच की तरफ फिर से दावेदारी बढ़ा देगा।
नवंबर 2024 में जॉर्ज जार्विस और रंगरावी सिटसोंगपीनोंग की टक्कर हुई थी, जहां ब्रिटिश स्टार ने थाई एथलीट को नॉकआउट कर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया और प्रतिद्वंदिता में 1-0 से बढ़त बनाई। अब करीब दो साल बाद दोनों एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
वहीं कार्ड में इसके अतिरिक्त मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग के जबरदस्त मैच शामिल हैं। पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं और पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जैकब स्मिथ की वापसी हो रही है। इसके अतिरिक्त ISKA वर्ल्ड चैंपियन चार्ली गेस्ट और अमेरिकी स्टार रीगन अपशॉ का डेब्यू होगा।
भारत में ONE Fight Night 44 को सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।