Karen_Ghazaryan hero 1200x1165

कैरेन गाज़ारायन

भार सीमा
125 LBS / 56.7 KG
हाइट
5'3" FT / 160 CM
आयु
25 Y
टीम
Shahmuradyan Fight Club

कैरेन गाज़ारायन के बारे में

कठिन बचपन, सेना में युद्ध कौशल की ट्रेनिंग और अपने करियर के दौरान अलग-अलग देशों की यात्राओं ने कैरेन गाज़ारायन को एक मजबूत फाइटर के रूप में ढाला है और अब दमदार पंच लगाने वाले अर्मेनियाई फाइटर वर्ल्ड टाइटल जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

उनकी कहानी अर्मेनिया के गवार शहर से शुरू हुई, जहां वो अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ पले-बढ़े। गाज़ारायन के अनुसार, उनका बचपन काफी मुश्किलों भरा था, लेकिन उनके पिता कंस्ट्रक्शन का काम करते थे और उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि परिवार को दो वक्त का खाना मिलता रहे।

गाज़ारायन का मार्शल आर्ट्स से पहला परिचय सोवियत सेना की हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट ट्रेनिंग के जरिए हुआ। ये फाइटिंग की दुनिया में उनका पहला कदम था। 2016 में उन्होंने अपने होमटाउन में MMA की ट्रेनिंग शुरू की और वहां से शुरू हुआ उनका सफर जल्द ही उन्हें गवार की सीमाओं से बहुत दूर ले जाने वाला था।

उनके करियर में अगला बड़ा कदम अर्मेनिया की राजधानी येरेवन जाना था, जहां उन्होंने Shahmuradyan Fight Club में ट्रेनिंग शुरू की। वो आज भी वहीं ट्रेनिंग करते हैं और इसी क्लब में उन्होंने अपनी स्किल्स को निखारा, जिसकी बदौलत वो प्रोफेशनल स्तर तक पहुंचने में सफल रहे।

अपने 18वें जन्मदिन के कुछ ही समय बाद गाज़ारायन ने प्रोफेशनल MMA डेब्यू करने के लिए जॉर्जिया का रुख किया और पहले ही राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की। इसके बाद अर्मेनियाई फाइटर ने इंटरनेशनल पर अनुभव हासिल करना जारी रखा। उन्होंने यूक्रेन, कज़ाकिस्तान और अपने देश अर्मेनिया में भी मुकाबले किए, जहां उन्होंने अपने सभी विरोधियों को फिनिश करते हुए 5-0 का शानदार अपराजित रिकॉर्ड बनाया।

आखिरकार, उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें ONE Championship में मुकाबला करने का निमंत्रण दिलाया। गाज़ारायन जल्द ही अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बैंकॉक पहुंचे। हालांकि अप्रैल 2026 में प्रमोशन के अपने पहले मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दो महीने बाद उन्होंने पहले से कहीं ज्यादा दमदार वापसी की। उन्होंने अपराजित हिसाशी इज़ाकी को दूसरे राउंड की शुरुआत से पहले ही मुकाबला छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

अब गवार का वो लड़का, जिसने सेना की युद्ध कला सीखी, येरेवन में अपने हुनर को निखारा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई देशों की यात्रा की, ONE Championship का वर्ल्ड टाइटल जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
MMA
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
राउंड 1 (5:00)
MMA तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (5:00)
राउंड 1 (5:00) Hisashi_Ezaki avatar 500x345 2
हिसाशी इज़ाकी
जापान
जापान
ONE Fight Night 44: Jarvis vs. Rungrawee II
हार
MMA
सबमिशन SUB
राउंड 1 (4:07)
MMA सबमिशन
राउंड 1 (4:07)
राउंड 1 (4:07) Hiroba_Minowa Avatar 500x345 1
हिरोबा मिनोवा
जापान
जापान
ONE Fight Night 42: Mann vs. Dzhabrailov

विश्लेषण

जीत - 1
हार - 1
1
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
0
0
सबमिशन SUB
1

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
100%
जीत
1
टोटल बाउट्स
2

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
04m : 33s
कुल समय
0h : 09m : 07s