शनिवार, 11 अप्रैल को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की एक धमाकेदार इवेंट ONE Fight Night 42: Mann vs. Dzhabrailov के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शानदार वापसी होने जा रही है।
इस बेहतरीन शो के मेन इवेंट मैच में दो अपराजित फाइटर्स रिंग में एक दूसरे से भिड़ेंगे और मैच का विजेता ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के काफी करीब पहुंच सकता है।
चेज़ मैन ने ताकतवर पंचों, ग्रैपलिंग की कला और शारीरिक क्षमता के दम पर अपने सभी विरोधियों को ध्वस्त किया है और वो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
उनके सामने पहाड़ जैसी चुनौती बनकर खड़े होंगे 21 वर्षीय टर्किश स्टार झाबिर झाब्रेलोव, जिन्होंने अपने रास्ते में आए हर एक प्रतिद्वंदी को फिनिश करने में सफलता पाई है।
वहीं मॉय थाई लैजेंड सैम-ए गैयानघादाओ को-मेन इवेंट मैच में वापसी करते हुए नजर आएंगे। 42 वर्षीय दिग्गज का सामना एलमेहदी एल जमारी से स्ट्रॉवेट मैच में होगा।
इसके अतिरिक्त कनाडा के मशहूर सबमिशन ग्रैपलर डान्टे लियोन वापसी कर रहे हैं।