ONE Fight Night 42: Mann Vs. Dzhabrailov – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

ChaseMann DzhabirDhabrailov SplitScreen 1200X800

ONE Championship जबरदस्त MMA, मॉय थाई और ग्रैपलिंग मैचों के जरिए पहले वीकेंड ट्रिपलहेडर का समापन करने जा रहा है।

शनिवार, 11 अप्रैल को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की एक धमाकेदार इवेंट ONE Fight Night 42: Mann vs. Dzhabrailov के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शानदार वापसी होने जा रही है।

इस बेहतरीन शो के मेन इवेंट मैच में दो अपराजित फाइटर्स रिंग में एक दूसरे से भिड़ेंगे और मैच का विजेता ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के काफी करीब पहुंच सकता है। चेज़ मैन का सामना 21 वर्षीय टर्किश स्टार झाबिर झाब्रेलोव से होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ की टक्कर मोरक्को के एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी से स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में होगी।

शो में इसके अतिरिक्त कनाडाई ग्रैपलिंग सनसनी डान्टे लियोन, अमेरिकी स्टार्स डिएगो पाएज़, जोशुआ परेरा और गिल्बर्ट नाकाटानी दिखेंगे।

आप ONE Fight Night 42: Mann Vs. Dzhabrailov के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


वेल्टरवेट MMA
झाबिर झाब्रेलोव ने चेज़ “मैनिमल” मैन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:31 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सैम-ए गैयानघादाओ ने एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:43 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
सुआकिम पोंगसुफान पीके ने व्लादिमीर कुज़मिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
हिरोबा मिनोवा ने कैरेन गाज़ारायन को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:07 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
ब्लैक पैंथर ने डिएगो पाएज़ को विभाजित निर्णय से हराया
वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
डान्टे लियोन ने केंटा इवामोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
जोशुआ “फ्लाइंग हवाईयन” परेरा ने गिल्बर्ट नाकाटानी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:38 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन ने मोहनद “सोलो” बटबूटी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev lands a kick to Aslamjon Ortikov's midsection at The Inner Circle 39.
05 Asadula Imangazaliev vs Aslamjon Ortikov 1
Asadula Imangazaliev attacks Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 20
Eduard Folayang celebrates Joshua Pacio's ONE Strawweight MMA World Title win
Joshua Pacio and Jarred Brooks face off ahead of their ONE Strawweight MMA World Title fight
Tang Kai poses after beating Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 33
Joshua Pacio celebrates his title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Keito Yamakita makes his way to the ring against Koyuru Tanoue at ONE SAMURAI 2
Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14
Anar Mammadov Superlek Jitmuangnon ONE Friday Fights 178 9
Rodtang Jitmuangon and Nong-O Hama face off ahead of The Inner Circle 38
Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.