The Inner Circle को हेडलाइन करेगा इरसल Vs. रंगरावी मैच, मैन Vs. झाब्रेलोव ONE Fight Night 42 के मेन इवेंट में लेंगे टक्कर

eerselrung

ONE Championship ने अगले हफ्ते होने वाले डबलहेडर के लिए आखिरी समय पर कुछ बदलाव किए हैं। रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल और रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग के बीच होने वाला वेकेंट (रिक्त) ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच अब The Inner Circle को हेडलाइन करेगा। इसका लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

वहीं दो अपराजित कंटेंडर्स चेज़ “मैनिमल” मैन और झाबिर झाब्रेलोव का वेल्टरवेट MMA मैच अब ONE Fight Night 42 को हेडलाइन करेगा, जिसका प्रसारण ONE Friday Fights 150 और The Inner Circle के कुछ घंटों बाद किया जाएगा।

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच के जरिए स्ट्राइकिंग के सबसे सम्मानित चैंपियंस में से एक अपना खिताब हासिल करने का प्रयास करेंगे। इरसल के नाम 64-5 का करियर और 13-1 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है।

छह फुट दो इंच लंबे डच-सूरीनामी स्ट्राइकर ने पहला ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल कर अपनी बादशाहत स्थापित की।

तीन मैचों के जीत के रथ पर सवार स्टार का प्रयास होगा कि वो अब वो लाइटवेट किकबॉक्सिंग गोल्ड जीतकर दोबारा दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन बनें।

उनके विरोधी बहुत ही घातक और दमदार लेग किक्स के लिए स्ट्राइकिंग जगत में जाने जाते हैं।

रंगरावी के नाम 158-48 का करियर और 6-2 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है। थाई स्ट्राइकर को अपनी लाजवाब किक्स के लिए “लेगाट्रॉन” नाम से जाना जाता है।

उन्होंने अपने ONE करियर की शुरुआत लगातार तीन जीत के साथ की। पिछले मैच में उन्होंने यूसेफ असौइक को पराजित किया। अब उनका प्रयास होगा कि वो 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतें और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी विरासत कायम करें।

वहीं ONE Fight Night 42 के मेन इवेंट में मैन और झाब्रेलोव एक ऐसे मैच में भिड़ेंगे, जिसका वर्ल्ड टाइटल परिदृश्य पर असर पड़ सकता है।

मैन 7-0 के लाजवाब रिकॉर्ड के साथ, जिसमें पांच फिनिश शामिल हैं, आ रहे हैं। ये उनके करियर का सबसे बड़ा टेस्ट होगा। अमेरिकी स्टार ने जनवरी में किए डेब्यू में इसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु को TKO से हराया था।

अब ये मैन का ग्लोबल स्टेज पर पहला मेन इवेंट मैच होगा। वो अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अजेय विरोधी को हराकर डिविजन पर अपनी धाक जमाना चाहेंगे।

उनके सामना टर्किश नॉकआउट आर्टिस्ट झाब्रेलोव होंगे।

21 वर्षीय स्टार 6-0 का शानदार प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं, जिसमें सभी जीत फिनिश के जरिए आई हैं। उनका प्रमोशनल सफर भी लाजवाब रहा है, जिसमें उनके नाम तीन जीत हैं।

साल 2024 में ONE डेब्यू करने के बाद से उन्होंने तीनों विरोधियों को दो मिनट से कम समय में ढेर कर दिया।

इस मैच में परफेक्ट रिकॉर्ड के अलावा और भी कुछ दांव पर लगा है। इस मैच का विजेता मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली का अगला चैलेंजर बन सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145