ONE Fight Night 42 के लिए मैन Vs. झाब्रेलोव, परेरा Vs. नाकाटानी, पाएज़ Vs. ब्लैक पैंथर मैचों की घोषणा

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled

ONE Championship ने शनिवार, 11 अप्रैल को होने वाले ONE Fight Night 42 के लिए तीन शानदार मैचों का ऐलान किया है। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

फैंस को दो अपराजित वेल्टरवेट MMA फाइटर्स की टक्कर देखने को मिलेगी, जहां अमेरिका के चेज़ “मैनिमल” मैन का सामना टर्किश स्टार झाबिर झाब्रेलोव से होगा।

इसके अलावा जोशुआ “फ्लाइंग हवाईयन” परेरा की टक्कर ऑल-अमेरिकन फ्लाइवेट MMA मैच में गिल्बर्ट नाकाटानी और डिएगो पाएज़ की भिड़ंत ब्लैक पैंथर से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।

29 वर्षीय मैन इस मैच के लिए 7-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे।

अमेरिकी स्टार ने इस साल जनवरी में डेब्यू किया। उन्होंने इसी फिटिकेफु के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन कर पहले राउंड में TKO से जीत हासिल की।

अब वो चंद महीनों के बाद फिर से अपनी जीत के रथ को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

उनके सामने चट्टान की तरह चुनौती बनकर खड़े होंगे 21 वर्षीय झाब्रेलोव, जिन्होंने करियर में 6-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है और सभी जीत स्टॉपेज के जरिए हासिल कीं।

टर्किश स्टार ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार तीन जीत हासिल कीं और तीनों विरोधियों को दो मिनट से कम समय में पटखनी दी।

अब जिसे भी जीत मिली वो दो खेलों के दो डिवजिन के चैंपियन क्रिश्चियन ली के ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंच जाएगा।

वहीं परेरा का सामना ऑल-अमेरिकन मैच में होगा और दोनों ही फाइटर्स फ्लाइवेट MMA डिविजन में खुद को स्थापित करने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

28 वर्षीय स्टार 5-0 (1 नो कॉन्टेस्ट) के रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे। उन्होंने 2025 में अपना प्रमोशनल डेब्यू बनमा डुओजी के खिलाफ किया, मगर मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के चलते वो TKO से हार गए। बाद में इस नतीजे को नो कॉन्टेस्ट करार दिया गया।

अब हवाईयन स्टार चोट से उबरकर अपने दूसरे ONE Championship मैच में जीत हासिल करना चाहेंगे।

उनका सामना 32 वर्षीय नाकाटानी से होगा, जो कि 9-3 का रिकॉर्ड रखते हैं।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और फिलीपीनो नॉकआउट आर्टिस्ट जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को पुश करने के बाद उन्होंने एको रोनी सपुत्रा के खिलाफ अपनी पहली प्रमोशनल जीत हासिल की।

अब उनका प्रयास जीत की लय को आगे बढ़ाने का रहेगा।

अंत में पाएज़ और ब्लैक पैंथर की टक्कर होगी।

कोलंबियाई-अमेरिकी स्ट्राइकर का सामना थाई स्टार से जनवरी में हुए ONE Fight Night 40 के लिए बुक किया गया था, लेकिन थाई एथलीट को बीमारी के चलते मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब वो पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और मैच देखने को मिलेगा।

न्यूज़ में और

Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29