ONE Fight Night 42 के वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में आमने-सामने होंगे डान्टे लियोन और केंटा इवामोटो

collage 1

ONE Fight Night 42 के लिए दो शानदार एथलीट्स डान्टे लियोन और केंटा इवामोटो के बीच वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच का ऐलान किया गया है।

इन दो वर्ल्ड क्लास ग्रैपलर्स की टक्कर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 11 अप्रैल को होने वाले इवेंट में होगी।

लियोन को दुनिया के सबसे तकनीकी और शारीरिक क्षमता वाले ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है। 30 वर्षीय कनाडाई स्टार को हर पोजिशन से दबदबा बनाने में महारत हासिल है।

दो बार के नो-गी वर्ल्ड चैंपियन के रूप में IBJJF में झंडा गाड़ने के बाद लियोन ने ग्लोबल फैंस को अपनी खेल से रूबरू करवाया।

दिसंबर 2024 में हुए ONE Fight Night 26 में उन्होंने MMA के अनुभवी स्टार और BJJ ब्लैक बेल्ट ब्रूनो “पुचीबुल” पुची को इंवर्टेड ट्रायंगल चोक से फिनिश किया।

उसके बाद Pedigo Submission Fighting टीम के प्रतिनिधि का सामना ONE Fight Night 27 में पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टॉमी लेंगाकर से हुआ।

उन्होंने शानदार टॉप प्रेशर और गार्ड गेम की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और वर्ल्ड टाइटल मैच प्राप्त किया।

हांलाकि, ONE Fight Night 31 में ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो के खिलाफ उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

अब वो एक बार फिर जीत की लय शुरु करना चाहते हैं ताकि डिविजन पर दबदबा फिर से बनाया जा सके।

मगर उनकी टक्कर होगी इवामोटो से, जो BJJ में कामयाबी के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कदम रखने जा रहे हैं।

29 वर्षीय जापानी ग्रैपलर पुराना हिसाब-किताब बराबर करने के नजरिए से उतरेंगे क्योंकि उन्हें 2023 में प्रमोशन के बाहर लियोन के खिलाफ सबमिशन से हार झेलनी पड़ी थी।

जूडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट इवामोटो ने ADCC Asia और Oceania ट्रायल्स में तीन बार पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी मूवमेंट, शानदार कंट्रोल और सबमिशंस के जरिए इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में खास पहचान बनाई।

इवामोटो जापान के IGLOO Brazilian Jiu-Jitsu और टेक्सास के ऑस्टिन स्थित मशहूर B-Team में ट्रेनिंग करते हैं।

जब 11 अप्रैल को इन दोनों की टक्कर होगी तो लियोन का प्रयास होगा कि दोबारा खिताब की दौड़ में वापस आएं तो वहीं इवामोटो ONE में शानदार जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas