अगला इवेंट
सार
3 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ब्लॉकबस्टर इवेंट ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स स्टार्स हिस्सा ले रहे हैं।
मेन इवेंट में दो सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर्स टक्कर लेते हुए नजर आएंगे। फ्लाइवेट बाउट में कोंगथोरानी सोर सोमाई की टक्कर नोंग-ओ हामा से रीमैच में होगी।
करीब तीन महीने पहले कई बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी ने अपने हमवतन दिग्गज और पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को करीबी मैच में शिकस्त दी थी। अब एक हिसाब बराबर करने तो दूसरा बढ़त बनाने के लिए रिंग में उतरेगा।
वहीं को-मेन इवेंट की बात करें तो ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो अपने खिताब को कनाडाई सुपरस्टार डान्टे लियोन के खिलाफ डिफेंड करते हुए दिखेंगे।
भारत में ONE Fight Night 31 को सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।


टाय रुओटोलो | VS | डान्टे लियोन |
---|---|---|
संयुक्त राज्य अमेरिका | देश | कनाडा |


ज़ेबज़्टियन कडेस्टम | VS | इसी फिटिकेफु |
---|---|---|
स्वीडन | देश | ऑस्ट्रेलिया / टोंगा |


शॉन क्लिमेको | VS | अकिफ गुलुज़ादा |
---|---|---|
फिलीपींस / संयुक्त राज्य अमेरिका | देश | अज़रबैजान |