कोंगथोरानी Vs. नोंग-ओ II: ONE Fight Night 31 के फ्लाइवेट मॉय थाई रीमैच में जीत के चार तरीके

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 26 scaled

ONE Fight Night 31 के मेन इवेंट में मॉय थाई के सबसे बेहतरीन फाइटर्स तीन महीनों के भीतर दूसरी बार बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में भिड़ते हुए नजर आएंगे।

3 मई को पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा अपने हमवतन एथलीट कोंगथोरानी सोर सोमाई से हिसाब बराबर करने के लिए फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में टक्कर लेंगे।

ONE Fight Night 28 में कोंगथोरानी को एक बेहद करीबी मैच में विभाजित निर्णय से जीत मिली थी।

अगर अब #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर फिर से जीतने में कामयाब रहे तो वो अपनी स्थिति मजबूत कर लेंगे, वहीं 38 वर्षीय नोंग-ओ का ध्यान भी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पर लगा होगा।

आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों ओर से जीत की कुंजी क्या होगी।

#1 नोंग-ओ लेफ्ट हैंड से बचें

नोंग-ओ अपने विपक्षी के घातक लेफ्ट हैंड से परिचित हैं, लेकिन उन्हें पहली फाइट में उससे वार खाने पड़े थे। वो रीमैच में ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे।

इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व बेंटमवेट चैंपियन को सावधानी बरतते हुए फुटवर्क पर अच्छा ध्यान देना होगा।

जब वो कॉम्बिनेशन लगाएं तो एंगल बनाते हुए बाहर निकलना चाहेंगे ताकि उन्हें कोंगथोरानी के काउंटर अटैक का शिकार ना होना पड़े।

#2 कोंगथोरानी की जबरदस्त काउंटर स्ट्राइकिंग

जिस तरह से कोंगथोरानी को पहले मैच में सफलता हासिल हुई थी, वो उसी तरह से ताबड़तोड़ काउंटर स्ट्राइकिंग कर सफलता पाने का प्रयास दोबारा करना चाहेंगे।

Sor Sommai टीम के स्टार ने काउंटर लेफ्ट हैंड लगाकर नोंग-ओ को चोट पहुंचाई थी और यही स्ट्राइक रीमैच में भी कारगर साबित हो सकती है।

उनका बेहतरीन काउंटर स्ट्राइकिंग गेम दबाव बनाने वाले फुटवर्क के साथ अच्छा मेल खाता है, जिससे वो अपने विरोधी को आगे बढ़ने पर मजबूर कर सकते हैं।

#3 नोंग-ओ की लेग किक्स

नोंग-ओ ने मॉय थाई जगत में अपनी खास पहचान जबरदस्त किकिंग गेम की मदद से बनाई है और कोंगथोरानी के खिलाफ पहले मैच में उन्हें शुरुआती समय के दौरान लेग किक्स से सफलता मिली थी।

अब दोबारा उस रणनीति पर आकर और किक्स की संख्या बढ़ाकर वो 28 वर्षीय स्टार की लय को बिगाड़ सकते हैं और इसके जरिए उनका काउंटर स्ट्राइकिंग से भी बचाव हो जाएगा।

लेग किक्स की वजह से थाई दिग्गज को अटैक के लिए ओपनिंग मिल सकती है, खासकर एक जोरदार नॉकआउट के लिए।

#4 कोंगथोरानी का संयम बनाकर रखना

एक मॉय थाई दिग्गज और उनके करियर की शानदार उपलब्धियों की वजह से कोंगथोरानी को उम्मीद होगी कि नोंग-ओ रीमैच में नए गेम प्लान के साथ उतरेंगे।

भले ही कोई भी चौंकाने वाली चीज हो जाए, लेकिन कोंगथोरानी को संयम बनाकर रखना होगा। अगर वो खुद को मुसीबत में भी पाते हैं तो धैर्य और अनुशासन के दम पर उससे बाहर आ सकते हैं।

उनकी मानसिक मजबूती ने उन्हें पहले मैच की बाधाओं को पार करने में मदद की थी। इसी के दम पर उन्हें ONE Fight Night 31 में दोबारा जीत हासिल हो सकती है।

मॉय थाई में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114