26 जून को ONE Friday Fights 160 में नोंग-ओ और कोंगथोरानी की तीसरी टक्कर होगी

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled

हाल ही के समय की सबसे दिलचस्प मॉय थाई प्रतिद्वंदिता में से एक का अंत होने जा रहा है।

दिग्गज नोंग-ओ हामा और कोंगथोरानी सोर सोमाई अपनी प्रतिद्वंदिता को फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले के जरिए अंजाम तक पहुंचाएंगे, जब 26 जून को होने वाले ONE Friday Fights 160 में उनकी तीसरी टक्कर होगी। इस मैच का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

इनके बीच की पहली टक्कर पिछले साल फरवरी में ONE Fight Night 28 के को-मेन इवेंट मुकाबले में हुई, जो कि नोंग-ओ को फ्लाइवेट मॉय थाई डेब्यू भी था। वो बेंटमवेेट डिविजन पर सालों तक राज करने के बाद नए डिविजन में आ रहे थे।

दोनों ने एक जबरदस्त फाइट पेश की। कोंगथोरानी ने पहले ही राउंड से आक्रामकता दिखाकर किक्स, टीप और एल्बोज़ लगाईं।

नोंग-ओ ने दूसरे राउंड में वापसी की भरसक कोशिश की, लेकिन कोंगथोरानी ने तीसरे और अंतिम राउंड में अपने हमवतन विरोधी पर कहर बरपाया और विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

फिर तीन महीने बाद दोनों की ONE Fight Night 31 के मेन इवेंट में भिड़ंत हुई।

पिछले मैच से सबक लेकर नोंग-ओ ने पहले ही राउंड से ताबड़तोड़ अटैक शुरु कर दिए। पूर्व चैंपियन ने कोंगथोरानी को जमकर तीन राउंड छकाया।

Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन नोंग-ओ के वार उनके लिए बहुत अधिक थे। अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत के बाद उन्होंने प्रतिद्वंदिता का हिसाब बराबर कर दिया।

अब दोनों लुम्पिनी स्टेडियम में 1-1 के रिकॉर्ड के साथ कदम रखेंगे।

29 वर्षीय कोंगथोरानी की बात करें तो वो तीन बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिनके नाम करियर में 72-19 का बेहतरीन रिकॉर्ड है।

वहीं 39 वर्षीय नोंग-ओ, जो Evolve MMA का प्रतिनिधित्व करते हैं, 267-59 का रिकॉर्ड रखते हैं और पिछले तीन दशकों से मॉय थाई के मैचों का हिस्सा बन रहे हैं।

न्यूज़ में और

Tawanchai PK Saenchai getting ready for his clash at ONE Friday Fights 137.
Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Kiamran Nabati and Nontachai