नोंग-ओ ONE Friday Fights 147 में असादुला इमानगज़ालिएव के खिलाफ खिताबी जीत के लिए आश्वस्त – ‘यही मेरी जिंदगी है’

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11

नोंग-ओ हामा ने दशकों तक मॉय थाई का लगभग हर खिताब अपने नाम किया। अपना ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ हारने के बाद वो दूसरे डिविजन में खिताब की तैयारी कर रहे हैं।

इसके लिए शुक्रवार, 20 मार्च को ONE Friday Fights 147 के मेन इवेंट में उनका सामना 22 वर्षीय अपराजित रूसी सनसनी असादुला इमानगज़ालिएव से वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

अब भार वर्ग में नीचे आने से थाई दिग्गज में काफी परिवर्तन आया है।

वो पहले से कहीं तरोताजा और तेज-तर्रार महसूस कर रहे हैं। वो पहले से काफी जवान दिख रहे हैं और ताकत में भी इजाफा हुआ है।

Superbon Training Camp के प्रतिनिधि अब खिताब पाने की पूरी तैयारी में जुट गए हैं और मानते हैं कि उनके पास रूसी विरोधी को ढेर करने की सभी स्किल्स मौजूद हैं।

नोंग-ओ ने कहा:

“फ्लाइवेट डिविजन में आने के बाद मैं खुद को कहीं ज्यादा फुर्तीला महसूस करता हूं। ऐसा लगता है कि अब मैं ऐसे विरोधियों का सामना कर रहा हूं, जिनका साइज और बॉडी स्ट्रक्चर मेरे जैसा है।

“भले ही मैं 40 की उम्र के करीब पहुंच रहा हूं, लेकिन मेरी सोच बिल्कुल नहीं बदली है। मैं आज भी उतना ही भूखा और फोकस से भरा हूं, जितना पहले था। मेरा दिल और शरीर 100 प्रतिशत तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि ये फाइट मेरे करियर के इस अंतिम दौर में एक निर्णायक साबित होगी।”

ONE Fight Night 28 में कोंगथोरानी सोर सोमाई के खिलाफ एक साल पहले आई हार ने नोंग-ओ का वापस जिम जाकर अपना रवैया बदलने पर मजबूर कर दिया।

ये बदलाव काम आया है और उन्होंने रीमैच में अपने हमवतन स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

नोंग-ओ का मानना है कि उनके पास दो डिविजन की बेल्ट हासिल करने के सब हथियार मौजूद हैं:

“फ्लाइवेट में अपनी पहली दो फाइट्स के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे अपने स्ट्राइक्स के इम्पैक्ट पर काम करने की जरूरत है। मुझे अपने पंच और किक्स में और ज्यादा ताकत लानी थी।

“काफी समय हो गया है जब मैंने इस वेट कैटेगरी में मुकाबला किया था इसलिए मेरी पावर अभी पूरी तरह 100 प्रतिशत नहीं थी। इस कैंप में खास तौर पर अपने इन हथियारों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा हूं।”

नोंग-ओ अपराजित सनसनी के खिलाफ इतिहास रचने के लिए तैयार

नोंग-ओ वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए नवंबर में हुए ONE 173 के लिए तैयारी कर रहे थे।

उनका सामना थाई मेगास्टार “द आयरन मैन” रोडटंग जित्मुआंगनोन से खिताब के लिए होना था। लेकिन अंतिम समय पर वो मैच रद्द हो गया।

इसके बावजूद थाई दिग्गज ने अनुशासन और संयम बनाकर रखा:

“पहले मेरा मुकाबला रिक्त खिताब के लिए रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ तय हुआ था, लेकिन वो रद्द हो गया। ये निराशाजनक था क्योंकि मैंने बहुत अच्छी तैयारी की थी, लेकिन जापान के ठंडी मौसम ने चीजों को मुश्किल बना दिया। इससे हाइड्रेशन मैनेज करना सामान्य से कहीं ज्यादा कठिन हो गया।

“जापान से लौटने के बाद मैं जिम में ही रहा और अपने शरीर को एक्टिव रखा, बस कॉल का इंतजार करता रहा। मैं ये इसलिए करता हूं क्योंकि मुझे [मॉय थाई] से सच्चा प्यार है। मुझे लगातार ट्रेनिंग करनी होती है और अपने शरीर का ख्याल रखना होता है क्योंकि यही मेरी जिंदगी है और मैंने हमेशा फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीद बनाए रखी है।”

नोंग-ओ एक बार इतिहास की दहलीज पर खड़े हैं और उनका प्लान है कि इमानगज़ालिएव के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएं।

अपराजित दागेस्तानी स्टार के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उन्हें अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी और वो ऐसा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा:

“जब मुझे पता चला कि मैं बेल्ट के लिए असदुला से लड़ूंगा तो मैं बहुत खुश था। मैंने पहले ही [ONE चेयरमैन और सीईओ] चाट्री सिटयोटोंग और टीम से बात की थी और उन्होंने मुझे एक और मौका देने का वादा किया था। मुझे पता था कि ये मौका जरूर मिलेगा क्योंकि मैंने खुद को फिट रखा है और अपने प्रदर्शन को ऊंचा बनाए रखा है। मैं हमेशा तैयार रहता हूं।”

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.