ONE Friday Fights 147 में वेकेंट ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए आमने-सामने होंगे नोंग-ओ और असादुला इमानगज़ालिएव

nongoasadula

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 147 में पूर्व बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन नोंग-ओ हामा का सामना अपराजित रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट असादुला इमानगज़ालिएव से वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

ये धमाकेदार खिताबी जंग 20 मार्च को एक दिग्गज और युवा सुपरस्टार के बीच देखने को मिलेगी।

नोंग-ओ ने सालों तक शानदार प्रदर्शन के दम पर खुद को ONE Championship इतिहास के सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक साबित किया है।

2019 में पहला ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद उन्होंने इसे सात बार बेहतरीन अंदाज में डिफेंड किया।

उनकी बादशाहत का अंत अप्रैल 2023 में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ पहले राउंड की नॉकआउट हार से खत्म हुआ। उन्होंने फिर एक साल बाद डिविजन में जीत हासिल की।

फिर 39 वर्षीय दिग्गज ने नए मौकों की तलाश में फ्लाइवेट डिविजन का रुख किया।

135 पाउंड डिविजन में डेब्य के दौरान उन्होंने हमवतन फाइटर कोंगथोरानी सोर सोमाई का डटकर सामना किया। भले ही मैच का नतीजा विभाजित निर्णय से उनके खिलाफ गया, मगर उनका दमदार प्रदर्शन को मिला।

तीन महीने बाद ONE Fight Night 31 में Evolve MMA टीम के प्रतिनिधि ने कोंगथोरानी को सर्वसम्मत निर्णय से रीमैच में शिकस्त दी।

इस जीत ने साबित किया कि नोंग-ओ में बढ़ती उम्र के बावजूद दमखम बाकी है।

थाई आइकॉन का सामना पिछले साल नवंबर में ONE 173 में फ्लाइवेटट मॉय थाई खिताब के लिए तय किया गया था। मगर उनके प्रतिद्वंदी को वे-इन और हाइड्रेशन टेस्ट के बाद मेडिकल क्लियरेंस न मिलने की वजह से मैच रद्द कर दिया गया।

अब नोंग-ओ नए जोश के साथ युवा प्रतिद्वंदी के खिलाफ खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।

वहीं इमानगज़ालिए अभी तक शानदार लय में नजर आए हैं। ONE Championship की वीकली इवेंट सीरीज में लगातार पांच जीत दर्ज करने के बाद उनका सामना ONE Friday Fights 122 में सात बार के मॉय थाई चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन से हुआ और उन्होंने उन्हें हेड किक से नॉकआउट कर कॉन्ट्रैक्ट जीता।

और उस धमाकेदार जीत के बाद उन्होंने खुद को खिताब का दावेदार बना लिया।

पिछले महीने जनवरी में हुए ONE Fight Night 39 में कोंगथोरानी को दूसरे राउंड में हराने के बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए रिकॉर्ड को 11-0 किया और 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता

इस मुकाबले के लिए नोंग-ओ चैंपियनशिप मैचों का अनुभव लेकर उतरेंगे तो वहीं इमानगज़ालिएव आक्रामकता, आत्मविश्वास और परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ दस्तक देंगे।

ONE Friday Fights 147 के इस मैच के बाद फ्लाइवेट डिविजन को नया चैंपियन मिल जाएगा।

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.