5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II से पता चलीं

Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 30 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शनिवार, 3 मई को ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II का सफल आयोजन किया गया।

मेन इवेंट में थाईलैंड के दो मॉय थाई धुरंधरों कोंगथोरानी सोर सोमाई और नोंग-ओ हामा के बीच शानदार फ्लाइवेट मॉय थाई रीमैच देखने को मिला।

इसके अलावा भी इवेंट में लाजवाब एक्शन हुआ। आइए जानते हैं कि इस इवेंट से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

नोंग-ओ रिक्त वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में आगे आए

नोंग-ओ ने कोंगथोरानी के खिलाफ फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की। 38 वर्षीय लैजेंड बहुत ही तेज-तर्रार नजर आए।

उन्होंने दूसरे राउंड में कोंगथोरानी के जोरदार पंच से लड़खड़ाने के बावजूद वापसी की और अपने विरोधी को जमकर छकाया।

तीन रैंक के कंटेंडर पर आई जीत के बाद नोंग-ओ ने वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए अपनी दावेदारी तेज कर दी है।

सितारों से भरे इस डिविजन में नोंग-ओ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की दहलीज तक पहुंच गए हैं। अब उनका अगला हर एक मुकाबला बेहद शानदार साबित होगा।

टाय रुओटोलो ने MMA में डेब्यू की बात कही

अमेरिकी सनसनी टाय रुओटोलो ने कनाडाई सुपरस्टार डान्टे लियोन को हराकर अपने ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया।

उन्होंने शानदार जीत हासिल की और फिर MMA में आने की बात से फैंस को खुशी का डबल डोज़ दिया। अब वो भी अपने भाई केड रुओटोलो के नक्शेकदम पर चलते नजर आएंगे।

केड का MMA में बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है और उन्होंने लगातार तीन फाइट्स जीती हैं। 22 वर्षीय रुओटोलो सालों से सबमिशन ग्रैपलिंग जगत में छाप छोड़ते आ रहे हैं और अब वो दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बनने की तरफ बढ़ना चाहेंगे।

अलीपौरांदी का शानदार डेब्यू

ईरान के अबोलफज़्ल अलीपौरांदी ने लाइटवेट मॉय थाई मैच में लियाम नोलन के खिलाफ कम समय के नोटिस पर फाइट स्वीकार की और मात्र 59 सेकंड में फैन फेवरेट विरोधी को नॉकआउट कर रातों-रात अपना नाम बना लिया।

मुकद्दर का सिकंदर वही होता है जो छोटे से छोटे मौके का भरपूर फायदा उठा सकता है और अलीपौरांदी ने वही किया।

Team Mehdi Zatout के एथलीट ने जीत से पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है और अब उनका लक्ष्य बड़ा हो गया है। ONE Fight Night 31 में सफलता के बाद वो खिताब की तरफ नजर बना चुके होंगे।

ONE Friday Fights के एथलीट्स का लाजवाब प्रदर्शन

ONE Friday Fights सबसे शानदार वीकली मार्शल आर्ट्स इवेंट सीरीज है, जो कि मेन रोस्टर के भविष्य के सुपरस्टार्स तैयार करती है।

ONE Fight Night 31 में इसकी बानगी देखने को मिली, जब युवा स्टार्स अकिफ गुलुज़ादा, अब्दुल्ला दयाकाएव और लूकस गेब्रियल ने अपने-अपने मैचों को जीता।

दयाकाएव ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स को हराकर खिताब की दौड़ में अपना नाम आगे कर लिया है। वहीं गुलुज़ादा और गेब्रियल ने क्रमश: शॉन क्लिमेको और झांग लिपेंग को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

इनके लाजवाब प्रदर्शनों ने साबित कर दिया है कि ONE Friday Fights टॉप स्टार्स तैयार करता है, जो आगे जाकर खिताबी कामयाबी हासिल करने का दम रखते हैं।

एस्टुपिनन भाइयों की जोड़ी बेहद खास

टॉप पांच रैंक के कंटेंडर जोहान एस्टुपिनन ने फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में तूफान ला खड़ा किया है। फैंस के मन में यही सवाल था कि क्या उनके भाई जॉर्डन एस्टुपिनन भी ऐसा ही कर पाएंगे।

ONE Fight Night 31 में अली सालदोएव पर सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के बाद उन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी है।

जुड़वा भाइयों की ये जोड़ी संगठन में कमाल कर रही है और दोनों अब तक 7-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। उनकी स्किल्स और दर्शकों का मनोरंजन करने वाली कला ने उनके लाखों फैंस बनवा दिए हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35