Abolfazl_Alipourandi hero 1200x1165

अबोलफज़्ल “वाइट वुल्फ” अलीपौरांदी

हाइट
5'11" FT / 180 CM
देश
टीम
Team Mehdi Zatout

अबोलफज़्ल अलीपौरांदी के बारे में

अबोलफज़्ल “वाइट वुल्फ” अलीपौरांदी ने कड़ी चुनौतियों की तलाश में दुनिया भर का सफर तय किया है और ईरान के इस स्ट्राइकर ने शायद ही कभी किसी चुनौती से कदम पीछे खींचे हों।

हालांकि वो ईरान से आते हैं, लेकिन 30 वर्षीय फाइटर ने अपने प्रोफेशनल करियर का अधिकांश हिस्सा अपने देश से दूर रहकर बनाया है। पिछले कई वर्षों में उन्होंने कई खतरनाक प्रतिद्वंदियों का सामना किया है और अलग-अलग देशों व मार्शल आर्ट्स की विभिन्न शैलियों में बड़ी जीत हासिल की हैं।

उनका रिकॉर्ड उनकी बहुमुखी प्रतिभा का सबूत है। अलीपौरांदी 2018 से बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में मॉय थाई मुकाबलों में हिस्सा लेते आ रहे हैं। उन्होंने कंबोडिया में कुन खमेर का अनुभव हासिल किया और चीन के प्रतिष्ठित Kunlun Fight संगठन में किकबॉक्सिंग मुकाबले भी जीते।

ईरानी फाइटर ने कई वर्षों तक अपनी स्किल्स को निखारने के लिए थाईलैंड का सफर किया और इस दौरान अलग-अलग जिमों में ट्रेनिंग ली। फिलहाल वो पटाया में रहते हैं, जहां वो Venum Training Camp और Team Mehdi Zatout का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ऑर्थोडॉक्स स्टांस से फाइट करने वाले “वाइट वुल्फ” मॉय माट यानी पंचिंग में माहिर फाइटर हैं, जिन्हें मुकाबले की शुरुआती घंटी बजते ही विरोधियों पर हावी होना पसंद है। वो लगातार दबाव बनाते हैं और दमदार पंचिंग कॉम्बिनेशंस से अपने प्रतिद्वंदियों की मजबूती की परीक्षा लेते हैं।

अलीपौरांदी के करियर में बड़ा मौका मई 2025 में आया, जब उन्होंने ONE Fight Night 31 में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लियाम नोलन के खिलाफ लाइटवेट मॉय थाई मुकाबला करने का प्रस्ताव सिर्फ पांच दिन के नोटिस पर स्वीकार किया।

ये उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। नोलन को पीछे धकेलकर रिंग की रस्सियों तक पहुंचाने के बाद ईरानी स्टार ने उनके सिर पर एक जबरदस्त किक लगाई, जिससे वो महज 59 सेकंड में नॉकआउट हो गए। इस शानदार जीत ने स्ट्राइकिंग की दुनिया में हलचल मचा दी।

दिसंबर 2025 में ONE Friday Fights 136 में अपने अगले मुकाबले में उनका सामना अपराजित रूसी स्टार मक्सिम बखतिन से हुआ। तीन राउंड तक चले कड़े मुकाबले के बाद अलीपौरांदी को बेहद करीबी विभाजित निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

अब ईरानी स्ट्राइकर दमदार वापसी करने, दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी विस्फोटक शुरुआत को आगे बढ़ाने और ये साबित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं कि वो प्रतिभाशाली फाइटर्स से भरे लाइटवेट मॉय थाई डिविजन के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में जगह पाने के हकदार हैं।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
मॉय थाई
विभाजित निर्णय SD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Maksim_Bakhtin 500x345 1
मक्सिम बखतिन
रूस
रूस
ONE Friday Fights 136
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 1 (0:59)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 1 (0:59)
राउंड 1 (0:59) Liam_Nolan avatar 500x345 1
लियाम नोलन
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम
ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II

विश्लेषण

जीत - 1
हार - 1
1
नॉकआउट (KO) KO
0
0
विभाजित निर्णय SD
1

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
100%
जीत
1
टोटल बाउट्स
2

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
04m : 59s
कुल समय
0h : 09m : 59s