The Inner Circle रिजल्ट्स, 24 अप्रैल: पेट ने नाह्यान मोहम्मद को पछाड़कर बड़ी जीत हासिल की

Pet Suanluangrodyok Nahyan Mohammed The Inner Circle April 24 5 scaled

पेट सुआनलुआंगरोडयोक ने शुक्रवार, 24 अप्रैल को हुए The Inner Circle के मेन इवेंट में “पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद को तीन राउंड तक पछाड़ते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।

एटमवेट मॉय थाई मुकाबले की शुरुआत से ही मोहम्मद ने तेजी से अटैक शुरु किया और पेट के शरीर पर ताबड़तोड़ हुक्स और अपरकट लगाए।

पेट ने भी आक्रामकता के साथ इसका जवाब दिया और उन्होंने बॉडी किक्स का सहारा लेकर 17 वर्षीय फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार को दूरी पर रहा। राउंड के अंत में मोहम्मद को लगी एल्बो ने मैच का पासा पलट दिया।

Pet Suanluangrodyok Nahyan Mohammed The Inner Circle April 24 9

दूसरे राउंड की शुरुआत भी आक्रामक रही। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। मोहम्मद ने पंच लगाए तो वहीं पेट ने दूरी घटाते हुए एल्बोज़ लगाईं।

तीसरे राउंड में मोहम्मद को अंदाजा हो गया था कि उन्हें कुछ बड़ा करने की जरूरत है और उन्होंने हर एंगल से नीज़ और एल्बोज़ से वार किए ताकि फिनिश हासिल कर सकें। पेट लेकिन अंत तक डटे रहे।

इस जीत के साथ पेट का करियर रिकॉर्ड 52-11 हुआ और उन्होंने खुद को डिविजन के तेजी से उभरते हुए खतरनाक दावेदार के रूप में आगे कर लिया है।

24 अप्रैल को हुए The Inner Circle के नतीजे:

  • पेट सुआनलुआंगरोडयोक ने नाह्यान मोहम्मद को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • कार्लो बुमिना-अंग ने बाटोचिर बटसाइखान को पहले राउंड में 2:28 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (MMA – बेंटमवेट)
  • चेन जियाई ने डोंकिंग योथारकमॉयथाई को पहले राउंड में 1:27 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • टेसा डी कोम ने जॉर्जिया पियरोपैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
  • रेजी टकाकी ने शेंग यी हांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (स्ट्रॉवेट – किकबॉक्सिंग)

किकबॉक्सिंग में और

MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle