15 मई को The Inner Circle में रग रग हेवीवेट MMA खिताब को एनातोली मालिकिन के खिलाफ रीमैच में डिफेंड करेंगे

Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 16 scaled

ONE Championship ने शुक्रवार, 15 मई को होने वाले The Inner Circle के धमाकेदार मेन इवेंट मैच की घोषणा कर दी है।

मौजूदा ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन अपनी बेल्ट को बहुप्रतीक्षित रीमैच में पूर्व डिविजनल चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इस इवेंट का लाइव प्रसारण एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा और फैंस इसे live.onefc.com पर देख सकते हैं।

इन दोनों की प्रतिद्वंदिता का इतिहास काफी लंबा है। नवंबर 2024 में ONE 169 में दोनों का पहली बार आमना-सामना हुआ था। मालिकिन तीन डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उतरे और करियर में एक भी मैच नहीं हारे थे।

केन ने ग्लोबल फैंस को चौंकाते हुए 25 मिनट तक मालिकिन को छकाया और सेनेगल का पहला MMA वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा।

सेनेगली रेसलिंग, क्लिंच और भारी-भरकम पंचों की मदद से उन्होंने रूसी सुपरस्टार की लय बिगाड़ी। ऐसा करते हुए उन्होंने विभाजित निर्णय से जीत हासिल की और मालिकिन को हराने वाले पहले फाइटर बने।

इसके बाद पिछले साल नवंबर में हुए ONE 173 के लिए इनका मैच बुक किया गया, लेकिन “रग रग” यूएई में एक दुर्घटना का शिकार हो गए और उन्हें मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब करीब छह महीने के बाद इनके मैच को फिर से बुक कर दिया है, जो पहले से भी अधिक शानदार साबित होगा।

शारीरिक क्षमता के धनी सेनेगली चैंपियन इस मुकाबले में साबित करने उतरेंगे कि उनकी हार कोई तुक्का नहीं थी। वो इस प्रतिद्वंदिता को अपने अंजाम तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे।

हालांकि, मालिकिन के मन में बदले की भावना जोरों-शोरों से उमड़ रही होगी। तीन डिविजन के पूर्व चैंपियन और मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अपने करियर की इकलौती हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे।

धमाकेदार पंचिंग पावर और शानदार रेसलिंग वाले रूसी फाइटर अपने खोए हुए खिताब को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इस जोड़ी का सामना 15 मई को होगा।

इस मैच में दोनों ही फाइटर्स के लिए काफी कुछ दांव पर लगा होगा। केन के पास अपनी आलोचकों को चुप कराने का सुनहरा मौका है तो वहीं मालिकिन करियर के इकलौते दाग को मिटाना चाहेंगे।

अंत में सिर्फ एक के कंधे पर ही बेल्ट रहेगी और इसका पता फैंस को अगले महीने चल जाएगा।

न्यूज़ में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2