एनातोली मालिकिन ने रग रग के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच से पहले शांति हासिल की – ‘परिवार मेरे लिए सब कुछ’

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE 166 5 scaled

पूर्व हेवीवेट चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने अपने करिश्माई किरदार, सोशल मीडिया पर की जाने वाली शरारतों और जबरदस्त नॉकआउट पावर के दम पर मार्शल आर्ट्स में असाधारण रुतबा बनाया है।

अब शुक्रवार, 15 मई को मालिकिन The Inner Circle में “रग रग” ओमार केन के खिलाफ होने वाले ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए वापसी करने जा रहे हैं। इसका प्रसारण live.onefc.com पर किया जाएगा।

इस ब्लॉकबस्टर मेन इवेंट मैच से रूसी सुपरस्टार के पास दोबारा तीन डिविजन का चैंपियन बनने का सुनहरा मौका होगा।

नवंबर 2024 में केन के खिलाफ आई करियर की पहली हार के बाद मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली।

विभाजित निर्णय से मिली हार के गम में डूबने और जुबानी जंग में शामिल होने के बजाय उन्होंने जीवन की सबसे अहम चीज पर ध्यान लगाया।

जब उनसे पूछा गया कि पत्नी अनीता और बेटे ने किस तरह से उन्हें हार से उबरने में मदद की तो रूसी चैंपियन ने बताया:

“मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है। मुझे खुद को संभालने के लिए किसी खास चीज़ की जरूरत नहीं थी। मुझे सिर्फ उनके साथ रहने की जरूरत थी और उन्होंने मुझे वही दिया। साथ रहना ही मेरे लिए काफी था।”

मालिकिन ने कभी भी अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने से परहेज नहीं किया, खासकर जब बात पिता होने की बात आती है।

करियर में इतनी बड़ी हार झेलने के बाद ढेर सारे प्रोफेशनल एथलीट्स खुद पर दबाव डाल लेते हैं। मगर “स्लेदकी” जमीन से जुड़े रहते हैं और उनका ध्यान बेटे की परवरिश कर उसके लिए उदाहरण बनना है।

38 वर्षीय सुपरस्टार ने कहा:

“मैं बस अपनी जिंदगी जीता हूं। मैं अपने बेटे के लिए कोई खास कोच या सुपरहीरो बनने की कोशिश नहीं करता।

“मैं बस उसका पिता हूं, एक ऐसा इंसान जो उससे प्यार करता है और सही तरीके से जिंदगी जीने की कोशिश करता है। वो सब कुछ देखता है और उसी से सीखता है। मुझे अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं सिर्फ उसका पिता होने पर खुश हूं। और मेरे लिए उससे बढ़कर कुछ भी नहीं है।”

मालिकिन ने ट्रेनिंग कैंप से मिले समय का उपयोग रिंग के बाहर की जिंदगी में किया।

“रग रग” के खिलाफ मिली खिताबी हार पर समय खराब करने की बजाय उन्होंने अपनी ऊर्जा परिवार के भविष्य को बेहतर करने में लगाई।

उन्होंने कहा:

“हमारे कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। मेरी पत्नी हमारे बाथहाउस बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं और मुझे अल्टाई पहाड़ों में बाइक चलाना बेहद पसंद है। इससे मुझे आजादी और नई ऊर्जा मिलती है। लेकिन सच कहूं तो मेरा सबसे बड़ा जुनून मेरा बेटा है। मुझे उसके साथ समय बिताना, साथ में राइड करना, खेलना और बस उसके साथ मौजूद रहना सबसे ज्यादा पसंद है।

“कुल मिलाकर मेरा सबसे बड़ा फोकस और मेरा शौक मेरा परिवार है। हम साथ में बहुत समय बिताते हैं, साथ में आगे बढ़ते हैं। बाकी चीजों की बात करें तो हम अपनी जिंदगी बना रहे हैं, अपना बाथहाउस बिजनेस, अपने घर, और सबसे महत्वपूर्ण बात, हम एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।”

मालिकिन की नजरें हेवीवेट MMA खिताब जीतने पर लगीं

परिवार के प्यार और साथ ने एनातोली मालिकिन को बहुत ही खतरनाक बना दिया है।

अब उनके कंधों पर अपराजित रिकॉर्ड का भार नहीं होगा। वो The Inner Circle में एक भूखे चैलेंजर की तरह उतरेंगे, जिनकी नजरें सिर्फ अपनी शिकार पर होंगी।

“रग रग” ओमार केन के खिलाफ भले ही उन्हें जजों के स्कोरकार्ड्स में हार मिली, लेकिन उनका मानना है कि वो ही हेवीवेट MMA डिविजन के असली किंग हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं उस फाइट को अपनी असली हार नहीं मानता। मैं सिर्फ अपनी बेल्ट वापस लेना चाहता हूं। वो गलती से उन्हें दे दी गई थी और वो बस उन्हें कुछ समय के लिए संभालकर बैठे हैं। जहां तक इतिहास में मेरी जगह की बात है, उसका फैसला मैं लोगों पर छोड़ता हूं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October