The Inner Circle और ONE Friday Fights 154 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled

ONE Championship इस महीने के ट्रिपलहेडर के साथ धमाकेदार वापसी कर रहा है, जिसमें एक से बढ़कर एक लाजवाब फाइट्स शामिल हैं।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 15 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle और ONE Friday Fights 154 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

The Inner Circle के मेन इवेंट में प्रमोशन के सबसे बड़े रीमैचों में से एक देखने को मिलेगा, जहां ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए उतरेंगे। उनकी टक्कर मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन से होगी।

वहीं को-मेन इवेंट मैच में अपराजित ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो MMA में वापसी करते हुए जापानी स्टार हिरोयुकी टेटसुका का लाइटवेट मैच में सामना करेंगे।

ONE Friday Fights 154 के मेन इवेंट मुकाबले में सामिंगडम एनएफ लुकसुआन ग्लोबल स्टेज पर छठी जीत की तलाश में होंगे। उनके प्रतिद्वंदी योडफुपा पेटकियटपेट करियर की 72वीं जीत हासिल करने की ताक में रहेंगे।

इसके अतिरिक्त एक दर्जन से ज्यादा स्टार्स ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट पाने का प्रयास करेंगे।

आप ONE Friday Fights 154 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने योडफुपा पेटकियटपेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
रंगनराई कियातमू9 ने डेन सिटनायोकटावीपटाफोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
एल्विन मामादोव ने सैनिट लुकथामसुआ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:56 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अनोवट मर्लेट ने डाफी सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
साइनमुआंगनोई पीके साइन्चाई ने असुरा थियागेश को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
महेसुआन एक्मुआंगनोन ने आंग टुन बो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:50 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
सेमी साह सिंडिर ने वांग पेंघुई को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सुलेमान लुकसुआन ने हुआन मार्टिनेज़ को बहुमत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
डेनिस डोत्सेंको ने हिरोकी सुजुकी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:35 मिनट में

The Inner Circle


हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने “रग रग” ओमार केन को नॉकआउट (ko) से हराया - चौथे राउंड के 1:54 मिनट में
लाइटवेट MMA
केड रुओटोलो ने हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:02 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव ने “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
मिया ट्रेवॉरो ने कोकोज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27